लगातार 43 दिन से चल रहे लॉकडाउन ने रोज कमाकर खाने वाले सैलून संचालकों की कमर तोड़ दी है। उनके पास बीपीएल-अंत्योदय कार्ड भी नहीं हैं। इस कारण प्रशासन से कोई मदद भी नहीं मिली। जो कुछ जमा पूंजी थी वह डेढ़ माह में समाप्त हो चुकी है। अब परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो रहा है। गुरुवार को दिनकरपुरा, मोहन्या कला, सिंगाजी, बीड़ आदि गांवों से सेन समाज के करीब 20 लोगों ने मूंदी पहुंच तहसीलदार सीमा मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें दुकान खोलने या सैलून संचालकों को 15 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता देने की मांग की गई है। तहसीलदार ने ज्ञापन वरिष्ठ अफसरों तक भेजने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/moondi/news/saloon-operators-handed-over-the-memorandum-and-said-give-us-financial-help-127283815.html
No comments:
Post a Comment