भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों के साथ मवेशियों को भी पेयजल की परेशानी होती है। इस समस्या को देखकर फोर्ट गार्डन के सामने रहने वाले कपड़ा दुकान संचालक ने मवेशियों ने लिए घर की छत पर रखी टंकी को दो हिस्से में काटकर उसमें पानी भर मवेशियों के लिए रखा। कपड़ा व्यापारी संजय सोनी ने एक हजार लीटर की पानी की टंकी को 2 हिस्सों में काटकर फोर्ट गार्डन के पास रखा है। जिससे अब मवेशियों को गर्मी में पेयजल उपलब्ध हो रहा है। मवेशी भी टंकी के पास आकर पानी पीते नजर आ रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/water-filled-for-cattle-in-2-parts-by-cutting-tank-127282747.html
No comments:
Post a Comment