Saturday, May 16, 2020

कंटेनमेंट एरिया में दुकान खोली, पुलिस से बोले- अपना काम करो

कंटेनमेंट क्षेत्र गौंसा दरवाजा में रोजा इफ्तारी को लेकर फल की दुकान लगाने वालों को जब पुलिसकर्मियों ने रोका तो उन्होंने विवाद किया। सूचना मिलने के बाद सीएसपी व जीवाजीगंज टीआई मौके पर पहुंचे
और समझाइश दी। यह बात भी सामने आई कि पुलिसकर्मियों पर क्षेत्र के लोगों ने तरबूज भी फेंके व उन्हें दौड़ाया।
शनिवार शाम 6.30 बजे की घटना बताई जा रहीहै। ड्यूटी पर तैनात एसएएफ के 2 जवानों ने फल के ठेले लगाने वालों को मास्क नहीं पहनने को लेकरटोका। इसी बात पर उन्होंने विवाद करते हुए अभद्रता की। पुलिस कर्मियों से कहा- हम तो ऐसे ही रहेंगे, तुमअपना काम करो। घटना के बाद दोनों जवानों ने केडी गेट पाइंट पर अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। सीएसपी एआर नेगी व जीवाजीगंज थाना प्रभारी संजय मंडलोई ने मौके पर जाकर माइक के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों को समझाइश दी और सहयोग की अपीलकी। सीएसपी ने कहा- तरबूज फेंकने व पुलिसकर्मियों को दौड़ाने की किसी ने अफवाह फैला दी, यह घटना सही नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/opened-shop-in-containment-area-told-police-do-your-work-127310363.html

No comments:

Post a Comment