शहर में कोरोना संक्रमण फिर फैल रहा है। सोमवार को दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से एक रामकटोरा क्षेत्र का युवक और एक बाराद्वारी रोड स्थित निजी अस्पताल की नर्स है। वहीं 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। शहर के कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सिविल अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें रामकटोरा क्षेत्र के 30 वर्षीय युवक और निजी अस्पताल की नर्स है। दोनों को इलाज के लिए रात को बड़वानी भेजा है। शहर में अब कोरोना के कुल 7 मरीज हो गए हैं। इनमें 6 रामकटोरा क्षेत्र के हैं।
सोमवार को राहत की खबर भी आई। 21 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इनमें निवाली रोड निवासी शासकीय डॉक्टर, निजी अस्पताल के 3 डॉक्टर, स्टाफ और रामकटोरा क्षेत्र के 8 व अन्य लोग भी शामिल हैं। पॉजिटिव मरीज मिलने ले बाद अब तक 88 के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजे गए। 2 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ सोमवार का दिन जिले के लिए राहत भरा भी रहा। सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया सोमवार को जिले के 97 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले से भेजे 1240 सैंपल में से 1005 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चूकी है। 33 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं 178 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/report-of-youth-of-ramkatora-and-nurse-of-private-hospital-positive-so-far-7-patients-admitted-in-the-district-127314797.html
No comments:
Post a Comment