स्वच्छता सर्वे में शहर को लगातार दूसरी बार तीन स्टार की रेंकिंग मिली, हालांकि हमारी दावेदारी 5 स्टार के लिए थी लेकिन तीन स्टार पर टिके रहना भी बड़ी उपलब्धि रही। डोर टू डोर में हमें 100 में से 100 अंक मिले।
प्रमुख धर्म स्थलों से निकले फूलों से अगरबत्ती बना रहे हम...स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि महाकाल मंदिर सहित प्रमुख धर्म स्थलों से निकले फूलों से अगरबत्ती बनाना है। इसके अलावा गोंदिया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर कचरे के ढेर और बदबू नहीं है। वहां भी पौधारोपण कर खूबसूरत बना दिया है। शहर में दो कलेक्शन सेंटर पर साफ-सुथरे हैं, जिससे गंदगी नहीं फैल रही।

इसलिए कट गए नंबर : वेस्ट का निपटान, यूजर्स चार्जेस वसूली, सूखा कचरा उपयोगी बनाने, पॉलीथिन पर पाबंदी में हम खरे नहीं उतरे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/relief-that-after-70-days-the-first-information-moving-from-corona-three-stars-to-ujjain-that-too-dedicated-to-the-hard-work-of-the-people-of-the-city-127320560.html
No comments:
Post a Comment