दानदाताओं, प्रदेश सरकार और नगर निगम मद से व्यवस्थाएं जुटाकर हर वार्ड में 60 पैकेट सूखा राशन सामग्री किट को नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने ऊंट के मुंह में जीरा बताया है। वशिष्ठ के मुताबिक शहर के अधिकांश वार्ड ऐसे हैं जहां 500 से 1000 परिवार गरीब तबके के निवास करते हैं। ऐसे में नगर निगम प्रति वार्ड कम से कम 500 सूखे राशन सामग्री की किट पहुंचाएं। शहर के 54 वार्डों में से 20 से अधिक वार्ड ऐसे हैं जहां अत्यंत गरीब बस्तियां हैं। वास्तविक गरीबों की संख्या के आधार पर भी सूखे राशन की किट बढ़ाई जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने करोड़ों रुपए राहत के रूप में दिए हैं उसका भी उपयोग गरीब परिवारों के लिए किया जा सकता है।
नेता प्रतिपक्ष वशिष्ठ ने निगमायुक्त से आग्रह किया कि ऐसे मजदूर जिनके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड भी नहीं है ऐसे लोगों तक भी सूखा राशन पहुंचाना आवश्यक है। सूखा राशन नहीं मिल पाने के कारण प्रतिदिन मजदूरी करने वाले, ठेले से व्यवसाय करने वाले ऐसे कई परिवार केवल चावल खाकर जीवन यापन कर रहे हैं। साधारण राशन कार्ड धारियों को भी कंट्रोल से सामग्री दी जाए। वहीं कोरोना संक्रमण को देखते हुए नगर निगम के कार्यों से संबंधित समस्त कार्यों के लिए जोन स्तर पर गतिविधियों का संचालन किया जाए।
कई ऐसे क्षेत्र जहां अब तक सैनेटाइजेशन नहीं हो पाया
महामारी रोकने के लिए सैनिटाइजेशन प्रति 3 दिन में सभी वार्ड का होना चाहिए जो नहीं हो रहा। अभी भी शहर में कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां सैनेटाइजेशन नहीं हो पाया। साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह से अनुरोध किया राज्य सरकारसे मिले सामान और दानदाताओं से प्राप्त बची सामग्री भी निगम को भिजवाने के आदेश प्रदान करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/asked-for-500-packet-ration-for-each-ward-127320545.html
No comments:
Post a Comment