शहर के लिए शुक्रवार काे एक और राहतभरी खबर आई। 55 रिपाेर्ट निगेटिव आई ताे 10 मरीज काेराेना काे मात देकर स्वस्थ हाेकर घर लाैटे। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया शुक्रवार को 55 रिपोर्ट निगेटिव व 5 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। पॉजिटिव मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया है। इसके बाद कोविड केयर सेंटर में अब कुल 55 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को 66 संदिग्ध मरीजों के नए सेम्पल जांच के लिए लैब भेजे गए। अब तक कुल 2695 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 2094 रिपोर्ट अब तक निगेटिव आ चुकी है व 329 सेंपल की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। शुक्रवार को 10 कोरोना विजेताओं को मिलाकर अब तक 138 कोरोना मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।
इन्हें मिली छुट्टी
शुक्रवार को जिन मरीजों की छुट्टी हुई, उनमें ज्योति पटेल, किरण, आकांक्षा, रितू शिंदे, प्रदीप फूलमाली, हरविन्दर, संतोष वानखेड़े, देवेन्द्र तावड़े, नीतू एवं बेबी बाई शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/55-report-negative-10-patients-come-back-healthy-127329566.html
No comments:
Post a Comment