Tuesday, May 19, 2020

नीमनवासा में 15 दिन में चार लोगों की अलग अलग कारणों से मौत

चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नीमनवासा में पिछले 15 दिनों में चार लोगों की आकस्मिक मौत हो गई है। चारों शराब के आदी थे। आशंका है कि अवैध रूप से बिक रही कच्ची शराब पीने से चारों की मौत हुई है।पार्षद सुंदरलाल मालवीय ने बताया लॉकडाउन के कारण लंबे समय से शराब की दुकानें बंद है। इसके कारण लोग शराब नहीं पी पा रहे थे। कुछ दिनों से गांव के आसपास कहीं से लोग अवैध रूप से बिक रही कच्ची शराब खरीदकर पी रहे हैं। संभवत: इसी से मौत हुई है। पार्षद के मुताबिक पिछले दिनों 25 वर्षीय अजय उर्फ गांगुली, 40 वर्षीय जीवनलाल, 52 वर्षीय शंकरलाल एवं 65 वर्षीय दुर्गाशंकर की मौत हुई है। चार लोगों की मौत के बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची लेकिन जांच में मौत के अलग-अलग कारण सामने आए हैं। टीआई जितेंद्र भास्कर ने बताया कोरोना संक्रमण के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत पर बारीकी से जांच हो रही है। जिला प्रशासन और डॉक्टर्स भी मोनिटरिंग कर रहे हैं। नीमानवासा में 25 वर्षीय युवक की हार्ट अटैक एवं 65 वर्षीय वृद्ध सहित अन्य दो लोग की लंबी बीमारी के चलते मौत होना पाया गया है। अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है लेकिन क्षेत्र से ऐसी शिकायत सामने नही आई है। मामले में जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/four-people-died-due-to-different-reasons-in-15-days-in-nemanawasa-127320534.html

No comments:

Post a Comment