चैत्र नवरात्र की नवमीं पर मंदिराें से लेकर घर-घर में कन्याअाें काे भाेजन करवाया जाता था। इस बार कुछ देवी मंदिराें में ही कन्या भाेज करवाया गया। बूढ़ी माता मंदिर के सभागार में नाै कन्याअाें काे एक-एक मीटर की दूरी पर बैठाकर भाेजन करवाया गया।
कन्याभाेज : साेशल डिस्टेंस के साथ हुआ
यह है शहर का द्वारिकाधीश मंदिर। चैत्र की नवरात्र में मंदिर में भक्ताें की भीड़ नहीं जुटी, क्याेंकि काेराेना वायरस का लाॅक डाउन चल रहा था। नवमीं पर मंदिर में चुनिंदा महिला-पुरुषाें ने दाेपहर 12 बजे तक भगवान श्रीराम के जन्माेत्सव की अारती उतारी।
द्वारिकाधीश मंदिर : नवरात्र में सूना रहा
हवन : केवल पुजारी ने ही छोड़ी पूर्णाहुति
नवरात्र पर बूढ़ी माता मंदिर में 9 दिनाें तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ में हजाराें श्रद्धालु परिक्रमा करने अाते थे। इस साल एेसा नहीं हुअा। नवमीं पर पूरा मंदिर परिसर खाली था। दाेपहर में मंत्राेच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति की गई।
इटारसी शहर के देवी धाम बूढ़ी माता मंदिर में राम नवमीं पर श्रीराम दरबार सजा। दरबार में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता अाैर प्रभु हनुमान शामिल रहते हैं। काेराेना वायरस के लाॅक डाउन के कारण मंदिर में भक्ताें की भीड़ नहीं लगी। अकेले पुजारी ने भगवान का जन्मोत्सव मनाया।
बूढ़ी माता मंदिर : अकेले पुजारी ने पूजा की
अाेवरब्रिज के नीचे हनुमानधाम मंदिर में रामनवमी के दिन शाम सात बजे चेनल गेट पर ताला लगा था। अंदर किसी काे जाने की इजाजत नहीं थी। परिसर में राम दरबार में साज-सज्जा की गई थी। हनुमान प्रतिमा के सामने कुछ लाेग दूर-दूर बैठकर ढाेलक-मंजीरे बजाते हुए हनुमान चालीसा गा रहे थे।
हनुमानधाम मंदिर : गेट पर लगा रहा ताला
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-kareena-will-lose-like-this-punishment-ram-durbar-priest-alone-worshiped-kanyabhej-also-with-special-distance-073049-6961874.html
No comments:
Post a Comment