कोरोना वायरस का लाॅक डाउन रविवार 22 मार्च से चल रहा है। शहर के नेशनल हाईवे-69 पर 12 दिन से बस, टैक्सी व निजी यात्री वाहनों का अावागमन बंद हैं। सिर्फ जरूरी सामग्री ले जा रहे लोडिंग वाहन व खेतों में गेहूं की फसल काटने वाले हार्वेस्टर निकल रहे हैं। इनको कमिश्नर ने परमिशन दी है। इसलिए पुलिस वाले भी इनको नहीं रोक रहे हैं। नागपुर अौर भोपाल की तरफ से अाने वाले दूसरे वाहनों के अनुमति पत्र जांचे जा रहे हैं। हाईवे पर अोवरब्रिज के तिराहे पर यातायात पुलिस ने स्टाॅपर लगा रखे हैं। इसके अलावा जयस्तंभ चौक, स्टेशन तिराहा, बस स्टैंड रोड से सूरजगंज चौराहे तक चैकिंग प्वाइंट बने हुए हैं।
दिन-भर घर में लाॅक डाउन रहने के बाद कुछ लोग बाइक से शहर का राउंड लगाने निकल रहे हैं। यातायात पुलिस के सिपाही नारायण शाम ठीक 6.15 बजे एक बाइक पर सवार 20-22 साल के तीन युवकों को रोकते हैं। पूछने पर वे संतोषजनक कारण नहीं बता पाते कि घर से क्यों निकले हैं। उनकी बाइक की चाॅबी निकालकर कहा जाता है अभी तो ढाई सौ रुपए का फाइन होगा। अब कल से बाहर नहीं निकलना। इन युवकों की रसीद अोवरब्रिज तिराहे पर काटी जाती है। शाम सात बजे तक यहां 13 बाइक सवारों पर 3250 रुपए का जुर्माना किया जा चुका था।
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज वीएस घुरैया कहते हैं कि यहां से गुजरने वाले वाहनों को रोककर नाम-पता अौर मोबाइल नंबर लिखा जाता है। कहां से अा रहे हो, कहां जाना है। मेडिकल चेकअप करवाया कि नहीं?
14 लोगों के काटे चालान
हाेशंगाबाद| लाॅकडाउन के चलते सबस ज्यादा परेशानी मजदूर अाैर किसान वर्ग काे हाे रही है। वहीं कुछ लाेग जाे अपने परिजनाें से दूर हाे गए हैं उन्हें मिलने के लिए परेशान हैं। लाॅकडाउन के दाैरान सुबह 8 से 11 बजे तक घर से बाहर निकलने की माेहलत दी गई है, लेकिन इसके बाद भी बहुत से लाेग सुबह 5-6 बजे अपने वाहनाें से घर से निकल रहे हैं। गुरुवार काे यातायात थाने के सामने पुलिस ने सुबह 6 से 9 बजे के बीच करीब दाे दर्जन वाहन चालकाें काे राेका। पूछताछ करने पर पता चला कि इनमें से अधिकतर मजदूर अाैर किसान हैं। मजदूराें ने बताया कि वह अपनी मजदूरी का रुपया लेने निकले हैं वहीं किसानाें ने अपनी जरुरत के सामान खरीदने की बात कही। यातायात पुलिस ने करीब 14 लाेगाें पर कार्रवाई कर 7 हजार रुपए जुर्माना वसूला अाैर बाकियाें काे समझाइश देकर छाेड़ दिया।
इटारसी। वाहनों चालकों को रोककर पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-police-is-stopping-vehicles-and-writing-name-address-and-mobile-number-073054-6961894.html
No comments:
Post a Comment