पड़ाेसी जिला बक्सर में काेरोना का मामला मिलने के बाद भोजपुर जिला की सीमा पर कड़ा पहरा लगा दिया गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव के चारों तरफ पुलिस ने पहरा काफी बढ़ा दिया है। भोजपुर-बक्सर जिलों की सीमा पर कुंडेश्वर गांव पास आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर पुलिस मुस्तैद रहती है। बक्सर जिले में कोरोना के दो पॉजिटिव मामले सामने के बाद इस बात का पता चला था कि बक्सर जिले के उक्त दोनों लोगों के साथ रानीसागर के दो लोग और बगहीगांव का एक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के आसनसोल से साथ में वापस लौटे थे।
यह मामला उजागर होते ही उक्त तीनों लोगों के साथ-साथ उनके संभावित संपर्क में आने वाले कुल 33 लोगों को क्वारान्टीन किया गया है। साथ ही इन लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। फिलवक्त, रानीसागर गांव में आने-जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग लगाकर गांव से आने-जाने वाले हर व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही हैं। प्रशासन द्वारा लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की हिदायत दी जा रही हैं। शाहपुर थाना के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि रानीसागर गांव से पश्चिम भोजपुर-बक्सर की सीमा से लगे कुंडेश्वर गांव के पास पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। ताकि कोई गांव से बाहर व भीतर आ जा ना सके। इन सबके बीच इलाके में चारों तरफ पुलिस-प्रशासन की चौकसी काफी बढ़ गयी है। पुलिस सघन गश्ती कर वाहन चेेेकिंग अभियान चला रही है।
बड़गांव पैक्स में जरूरतमंदों को लंगर में खिलाया गया खाना
कोरोना को लेकर हुए लॉकडाउन में परेशान जरूरतमंद लोगों के बीच बड़गांव पैक्स अध्यक्ष रिंकू सिंह उर्फ रिंकू मुखिया द्वारा दूसरा दिन शनिवार को भी लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़गांव पंचायत के लोगों ने भोजन किया। रिंकू मुखिया ने बताया कि पंचायत में दूसरा दिन भी लंगर जारी है। यह तीन मई तक जारी रहेगा। जिसके कारण बड़गांव पंचायत के लोगों को कोई भूखा ना रहेंगे। इस मौके पर पंकज सिंह फौजी, दिलीप सिंह, राणा सिंह, शिवजी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नगर निगम ने स्टेशन रोड और केजी रोड में सैनिटाइजेशन कराया
नगर निगम निगम के द्वारा शहर के कई स्थानों पर सैनिटाइजर व डीडीटी का छिड़काव किया गया। जिसमें स्टेशन रोड, क्लब मोड़, केजी रोड अ जज कोठी मोड़ है। मौके पर मौजूद डिप्टी मेयर पुष्पा सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर नगर निगम के द्वारा प्रतिदिन किसी ना किसी वार्ड में सैनिटाइजर, डीडीटी का छिड़काव कराया जा रहा है। लोग अपने घर में रहें। जब जरूरी कार्य हो, तभी घर से बाहर निकले। अन्यथा नही निकले।
सिर्फ एक फोन काॅल पर जरूरतमंदों के बीच पहुंच राशन उपलब्ध करा रही युवाओं की टीम
लाॅकडाउन की घोषणा के बाद से पीरो की एक युवा टीम जरूररतमंदों को महज एक फोन काॅल पर राशन और अन्य सहायता उपलब्ध करा रही है। राजनीति, संगठन और जाति, धर्म से ऊपर उठकर स्थानीय युवाओं की टीम ने जरूरतमंद लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। जिससे कोई जरूरतमंद छूटे नहीं। जिस व्यक्ति आवश्यकता हो रही तुरंत टीम भोजन सामग्री को पहुंचा रही है। टीम सदस्य रवि गुप्ता और जय सिंह ने बताया कि पीरो प्रखंड का कोई भी गांव होे, फोन काॅल आने के बाद सहायता के लिए टीम के सदस्य तत्पर हो जाते हैं। टीम द्वारा करीब 300 घरों को लगातार सहायता पहुंचाई गयी है, 500 घरों का लक्ष्य रखा गया है। इस टीम में जाॅब करने वाले युवा और व्यवसायी हैं। लेकिन, सभी में सेवा भावना एकसमान है। टीम में मंतोष कुमार, विनय कुमार, राजू केशरी, अभिषेक केशरी, मोहन जी, अमन कुमार सहित अन्य है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/shahapur/news/police-vigil-on-the-ara-buxar-national-highway-vigil-on-roads-and-streets-127195155.html
No comments:
Post a Comment