Saturday, April 18, 2020

सूनी सड़कों पर फर्राटा भरते वाहन 24 घंटे में हुए 4 हादसे, तीन घायल

शहर में लॉकडाउन के चलते सड़कें सूनी हैं। ऐसे में सड़कों से गुजर रहे वाहन फर्राटा भर रहे हैं। शाम 6 बजे के बाद तो चार पहिया वाहनों की गति शहर की सड़कों पर 100 किलोमीटर तक पहुंच रही है। 24 घंटे में चार हादसे शहर में हुए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। गनीमत रही, इनमें कोई जनहानि नहीं हुई।
फूलबाग पर गलत दिशा में कार से आ रहे थे डॉक्टर, टमटम से भिड़ी, क्रॉस मामला दर्ज: फूलबाग चौराहे पर एक डॉक्टर अपनी कार से गलत दिशा में आ रहे थे तभी उनकी कार टमटम से भिड़ गई। टमटम का चालक भी तेज गति में था। टमटम चालक को हल्की चोट लगी है। पड़ाव पुलिस ने दोनों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। कार चालक का नाम डॉ. महेश शर्मा निवासी शिंदे की छावनी और टमटम चालक का नाम भोलू राजौरिया निवासी दुल्लपुर है। यह घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है।
गोला का मंदिर: गोला का मंदिर चौराहे पर श्याम सिंह तोमर निवासी रणधीर कॉलोनी अपनी बाइक से सब्जी लेकर शनिवार सुबह घर लौट रहे थे। गोला का मंदिर चौराहे पर एक अज्ञात कार उन्हें टक्कर मार गई। इसमें वह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहोड़ापुर: बहोड़ापुर स्थित स्वयंवर गार्डन के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले की दीवार तोड़ती हुई नाले में जा घुसी। इसमें चालक को हल्की चोट लगी है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बहोड़ापुर की तरफ से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आ रही थी। स्कॉर्पियो स्वयंवर मैरिज गार्डन के पास अचानक अनियंत्रित हो गई। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। बहोड़ापुर के सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह राठौर ने बताया कि स्कॉर्पियो अजय सिंह निवासी आनंद नगर चला रहा था। उसे हल्की चोट आई हैं। क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि सड़क सूनी थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।
गांधी नगर: गांधी नगर रोड पर एक बेकाबू कार बाउंड्री में जा घुसी। कार काफी तेज रफ्तार में थी। टीआई पड़ाव ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कार गांधी नगर की तरफ से आ रही थी, तभी यह हादसा हुआ। कार क्षतिग्रस्त हो गई, इस वजह से कार को क्रेन की मदद से उठवाया गया। अगर कोई कार की चपेट में आ जाता तो हादसा बड़ा हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
4 vehicles crashed in 24 hours, three injured


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/4-vehicles-crashed-in-24-hours-three-injured-127195268.html

No comments:

Post a Comment