Friday, April 10, 2020

चेकपॉइंट पर हाे रही सख्ती से पूछताछ, बेवजह घूमने वालाें पर हाे रही कार्रवाई

कलेक्टर के आदेश पर जिले की सीमा को पूरी तरह सील कर दिया गया है। अब बिना जिला प्रशासन की अनुमति के कोई भी एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश नहीं करेगा। पुलिस दिन-रात डटकर पूरी निगरानी रखे हुए है। एक-एक व्यक्ति को पुख्ता तरीके से चेक करने के बाद ही छोड़ा जा रहा है।


थाना प्रभारी चंद्रभानसिंह चढ़ार ने बताया टाटा चौराहा चेक प्वाइंट, गुडलक चौराहा, संजय जलाशय चेकपॉइंट पर सख्ती से सभी जवानों को कह दिया है कि बिना कोई परमिशन के किसी को भी एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश नहीं दिया जाए। कई लोग चंदननगर, राऊ और अन्य काॅलोनियों से आ रहे हैं। जिस पर पुलिस भी सख्ती दिखा रही है। उनसे बिना सवाल पूछे वापस उनके घर को लौटा रही है। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो कई किलोमीटर चलकर एटीएम से पैसा निकालने, सब्जी लेने, दूध लेने, अपने मिलने वालों को पैसा देने के लिए एक जिले से दूसरे जिले में आ रहे हैं। इन्हें भी पुलिस सख्ती से वापस कर रही है। निर्धारित समय से ज्यादा तक अावश्यक सामग्री उपलब्ध कराने वाले दुकानदाराें के तराजू और बांट भी जब्त किए जा रहे हैं।


महाकाल सेवा समिति बांट रही 500 भोजन पैकेट : यहां महाकाल सेवा समिति द्वारा राेजाना जरूरतमंदाें काे 500 भोजन के पैकेट बस्तियों में जाकर बांटे जा रहे हैं। पार्षद मनोज जयसवाल ने बताया लॉकडाउन के बाद बगदून, इंडोरामा की गरीब बस्तियों में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले काफी लोग अपनी जरूरत की चीजों को पूरा नहीं कर पा रहे थे। इसे लेकर हमारी समिति के करीब 30 लोगों की बैठक हुई। बैठक के बाद हमने राेज 500 भोजन के पैकेट बनाने का निर्णय लिया। सभी स्वेच्छा से अपने घरों से आटा, दाल, चावल जो भी लाना चाहे लाते हैं। हम लोग खेत में ही खुले में यह भोजन बनाते हैं। उसे स्वच्छ तरीके से पैकिंग करते हैं और बगदून व लिगोंग कंपनी के आगे बस्तियों व इंडोरामा स्लम एरिया की बस्तियों में जाकर दे रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strict interrogation is being done at checkpoint, action is being taken on needless people


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/strict-interrogation-is-being-done-at-checkpoint-action-is-being-taken-on-needless-people-127144853.html

No comments:

Post a Comment