Friday, April 3, 2020

रातभर से लापता नाबालिग भाई-बहन सुबह घर पहुंचे


बाेले- अच्छा खाना बंटने की सूचना पर बहाेड़ापुर चले गए थे

चिरवाई क्षेत्र से गुरुवार शाम काे नाबालिग भाई-बहन लापता हो गए। उनके परिजन ने दोनों का सुराग न लगने पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि शुक्रवार सुबह बच्चे घर पहुंच गए। पुलिस को बच्चों ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि मोहल्ले के बाहर अच्छा खाना बंट रहा है, वह खाने की तलाश मेें बहाेड़ापुर तक निकल गए थे।

कंपू थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि चिरवाई नाका निवासी 12 वर्षीय बालक व उसकी सात वर्षीय बहन विगत दिवस घर के बाहर से अचानक लापता हो गए। जब काफी देर तक वह घर में नहीं आए तब परिजन के साथ पड़ाेसियाें ने भी उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं भी पता नहीं चला। थक हार कर परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पड़ताल के बाद अपहरण का मामला
दर्ज कर लिया।

पुलिस चिरवाई नाका व कंपू क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में फुटेज की तलाश कर रही थी तभी शुक्रवार को सुबह भाई-बहन घर पहुंच गए। उन्हाेंने बताया कि अच्छा खाना बंटने की सूचना के बाद वह भाेजन की तलाश में निकल गए। वे भटकते हुए बहाेड़ापुर तक पहुंच गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-minor-siblings-missing-from-overnight-reached-home-in-the-morning-071042-6966362.html

No comments:

Post a Comment