Sunday, April 12, 2020

अब कोरोना के संदिग्ध की मौत होने पर रिपोर्ट आने के बाद ही मिलेगा शव

भोपाल | राजधानी के सरकारी और निजी अस्पताल में अब काेराेना वायरस के संदिग्ध की माैत हाेने पर शव तब ही दिया जाएगा, जबकि उसकी जांच रिपाेर्ट निगेटिव या फिर पॉजिटिव आ जाए। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि सभी सरकारी और निजी अस्पताल के प्रबंधन को इस आदेश का पालन करना होगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तय प्रोटोकॉल के हिसाब से शव का अंतिम संस्कार करना होगा।

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में राजभवन में दिया भोज

राजभवन में रविवार को कोरोना वॉरियर्स को भोज दिया गया। कोरोना कंट्रोल रूम, सफाई कर्मियों, अस्पताल के कर्मचारियों के लिए दोपहर में भोजन के 600 से अधिक पैकेट राज्यपाल लालजी टंडन की ओर से भेजे गए। राजभवन में पदस्थ डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी, पुलिस आरक्षक, वाहन चालक, कुक, प्रेस फोटोग्राफर आदि कोरोना योद्धाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान में भोज का आयोजन हुआ। बैंकट हॉल में आयोजित भोजन व्यवस्था में दो-दो मीटर की दूरी पर कुर्सी मेज लगाई गई थीं। राज्यपाल से लेकर राजभवन के सफाई कर्मचारी सहित 12 लोगों ने यहां भोजन किया। सभी ने कोरोना योद्धाओं के लिए भेजे गए भोजन पैकेट का ही सेवन किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now corona suspect's body will be found only after the report comes


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/now-corona-suspects-body-will-be-found-only-after-the-report-comes-127158129.html

No comments:

Post a Comment