काेराेना का संक्रमण बढ़ते देख प्रशासन ने शहर की 43 सड़काें काे पूरी तरह से बंद कर दिया है। यहां काेराेना पाॅजीटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट एरिया घाेषित किया गया है। इधर, कराेंद के विश्वकर्मा नगर के रहवासियाें ने हफ्तेभर पहले से ही अपनी काॅलाेनी के 4 रास्ते बंद कर रखे है। एक रास्ते काे इमर्जेंसी आवाजाही के लिए खुला रखा है, इस पर काॅलाेनी के युवा बारी-बारी से पहरा दे रहे हैं, ताकि काेई बाहरी व्यक्ति प्रवेश न कर सके।
आपसी सहमति... वाहनों से रोका रास्ता
काॅलाेनी में 250 से ज्यादा मकान हैं, यहां रहने वाले लाेगाें ने आपसी सहमति से अपने वाहनाें काे सड़काें पर इस तरह से खड़ा कर दिया है कि किसी वाहन के अंदर आने की काेई गुंजाइश ही नहीं बचे। काॅलाेनी में सिर्फ उन्हीं दूध और सब्जी वालाें काे आने दिया जा रहा है जाे पहले से आते रहे हैं।
12 युवाओं पर गेट का जिम्मा
रहवासी साेसायटी ने काॅलाेनी के ही 12 युवाओं की सूची तैयार की है। ये युवा सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बारी-बारी से गेट पर एक-दाे घंटे बैठते हैं।कोई भी बाहरी नहीं आ सकता। कुणाल परियानी, विश्वकर्मा नगर जनकल्याण समिति के मुताबिक, हमने काॅलाेनी में बाहरी व्यक्ति का प्रवेश राेकने के लिए चार रास्ते बंद किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/four-ways-of-closing-the-colony-itself-alternately-guarded-on-the-5th-127158058.html
No comments:
Post a Comment