Saturday, April 11, 2020

फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, ट्रैक्टरों से बुझवाई आग

बरेली में पीतमपुर गांव में दोपहर 3 बजे अचानक करीब 4 से 5 एकड़ की 3 किसानों की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर सूचना लगते ही नायब तहसीलदार सौरभ मालवीय अपने दल बल के साथ पहुंच गए।
उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी लेकिन वह समय से नहीं पहुंची तो तहसीलदार ने अपनी सजगता से ग्रामीण जनों से आग्रह कर ट्रैक्टर से आग के आसपास बखरबाना शुरू करवाया, जिससे आग पर काबू पाया गया और आग को आगे बढ़ने से रुक गई। बाकी फसल सुरक्षित बच गई। नायब तहसीलदार सौरभ मालवीय ने बताया कि करीब 4 एकड़ की फसल जल गई है मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है।
उन्होंने बताया कि इन्हीं खेतों के पास दूसरे खेतों में भी गेहूं की फसल खड़ी हुई है, जिसका रकबा बड़े लंबे क्षेत्र में है। यदि आग बढ़ जाती तो बड़े नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Fire brigade did not reach on time, fire extinguished by tractors


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/fire-brigade-did-not-reach-on-time-fire-extinguished-by-tractors-127151141.html

No comments:

Post a Comment