Tuesday, April 7, 2020

डॉ. हेडा का स्टाफ बोला- महाराष्ट्र व अन्य प्रदेशों से लौटे लोगों व जमातियों ने भी कराया था इलाज; छह और सैंपल भेजे गए


इटारसी देशबंधुपुरा स्थित वेंकटेश क्लिनिक के संचालक डॉ. एनएल हेड़ा की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट ने प्रशासन सहित लोगों काे सकते में डाल दिया है। वे भोपाल एम्स में भर्ती हैं, प|ी अाशा हेडा भी साथ हैं। उनसे जुड़े कर्मचारियों सहित 6 लोगों के भी सैंपल भेजे गए हैं।

डॉ. हेडा के पास इटारसी सहित आसपास के कई गांवों से लोग इलाज कराने आते हैं। मुश्किल यही है कि फरवरी-मार्च में उनके संपर्क कौन-कौन मरीज व अन्य लोग लोग आए, यह पता ही नहीं चल पा रहा है। प्रशासन ने सार्वजनिक घोषणा जारी कर अपेक्षा की है कि पिछले एक माह में जो भी भी डॉ. हेड़ा के संपर्क आया हो, वह स्वयं जानकारी दे दे ताकि क्वारेंटाइन किया जा सके। जानकारी छुपाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

इधर, डॉक्टर के स्टाफ ने खुलासा किया है कि मार्च के दौरान सर्दी-जुकाम, बुखार के कई मरीजों से डॉक्टर साहब से इलाज कराया है जो महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों से आते-जाते रहते हैं। डॉक्टर ने 24 मार्च तक मरीजों को देखा।

लाॅकडाउन में घूम रहे दो युवकों को भेजा जेल

होशंगाबाद| लॉकडाउन के दौरान धारा-144 का उल्लंघन करने वाले दाे युवकाें काे पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा। पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर समेरिटंस स्कूल के पास दाे युवक संदीप बावरिया पिता पन्नालाल (23) और वरुण और पिता लखनलाल (19) बेवजह घूम रहे थे। उन्हें पकड़ा। काेर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। बता दें कि लॉकडाउन का पालन कराने के लिए अब पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सख्त हो गया है।

अाॅर्डनेंस फैक्टरी का चेक पोस्ट अाज से होगा सील

इटारसी| अार्डनेंस फैक्टरी चेक पोस्ट बुधवार 8 अप्रैल से सील हो जाएगा। न कोई बाहर जाएगा न कोई बाहर से अंदर आएगा। यह जानकारी फैक्टरी महाप्रबंधक ने कर्मचारियाें काे दी। कनिष्ठ कार्य प्रबंधक अरूण कुमार शर्मा ने चेताया है कि अति आवश्यक ड्यूटी में तैनात किए गए कर्मचारी भी इटारसी होशंगाबाद से आने का प्रयास न करें। काेराेना वायरस के लाॅक डाउन में आयुध निर्माणी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अगले आदेश तक चेक पोस्ट सीमा को सील किया जा रहा है।

नपा ने कराई मुनादी- मरीज खुद आकर दें सूचना

इटारसी नपा ने अानन-फानन मुनादी कराई कि- एक माह पहले तक डाॅ. हेडा से इलाज कराया हाे ताे नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ठाकुर काे नंबर 917409-54819 पर सूचना दें। जानबूझकर कोरोना या उपचार से जुड़ी सूचना छिपाई ताे वैधानिक कार्रवाई होगी।


कलेक्टर-एसपी का दौरा, बोले- स्क्रीनिग, सैंपलिंग होगी

कलेक्टर धनंजय सिंह, एसपी संताेष सिंह गाैर ने मंगलवार काे दाैरा कर क्लीनिक के अासपास के क्षेत्र काे सील करने और डॉ. हेडा के संपर्क में आए लोगों की एडवांस्ड कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर क्वॉरेंटाइन करने के आदेश दिए। लोगों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग हाेगी।

17 रिपोर्ट का इंतजार, डॉक्टर का मामला शामिल नहीं : सीएमएचओ

सीएमएचअाे डाॅ. सुधीर जैसानी ने बताया जिले में अभी तक 29 सैंपल लिए गए हैं। अब तक केवल 12 की नेगेटिव रिपाेर्ट आई है। 17 लोगाें की रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें 6 के सैंपल मंगलवार को ही इटारसी से लिए गए हैं, जबकि इटारसी के डॉ. एनएल हेडा का मामला होशंगाबाद जिले के आंकड़ों में शामिल नहीं हैं क्योंकि उन्हाेंने अपनी जांच सीधे भोपाल एम्स जाकर कराई है।

डाॅक्टर ने साेशल मीडिया पर जताई थी चिंता- कहा था मुझे बुखार है

डाॅ. एनएल हेडा काे 10 दिन से बुखार अा रहा था। एक पाेस्ट डाॅक्टर हेडा के हवाले से साेशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसमें कहा गया था कि आप सभी को एक बात बताना चाहता हूं। 10 दिनों से मुझे बुखार है। हॉस्पिटल खुल रहा है। पर मैंने मरीजों की चिंता कर दूरी बना ली है। बुखार आ-जा रहा है। वीकनेस बढ़ गई है। मैं जब तक ठीक नहीं हो जाता, मरीजों के संपर्क में नहीं आऊंगा।

पूरा इलाका सील, डॉ. हेडा के मरीजों की जानकारी जुटाना बड़ी चुनौती

69 वर्षीय डॉ. एनएल हेडा के काेराेना पाॅजीटिव हाेने की पुष्टि के बाद प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। डॉ. हेडा ने जिन लोगों का इलाज किया उनकी जानकारी जुटाना प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती है। रजिस्टर या चैकअप चार्ट ही एकमात्र सहारा है। इसके अलावा जंक्शन होने के कारण कई मरीज शहर से बाहर भी जा चुके होंगे।

इन्होंने कराया था डॉक्टर से सामान्य इलाज, बोले- आज कराएंगे जांच

1 अार्डनेंस फैक्टरी के रिटायर्डकर्मी अशाेक ढिमाेले ने प|ी ने सर्दी होने पर 14 व 20 मार्च काे इटारसी अाकर डाॅ. हेडा से उपचार करवाया था। अब वे ठीक हैं। डाॅ. हेडा काे काेराेना पाॅजीटिव हाेने पर बुधवार को इटारसी अस्पताल जाएंगे।

2 तवानगर के सईद खान ने बताया उन्हें बुखार अाया था ताे 23 मार्च काे अाए थे। उनकी प|ी यास्मीन ने इन्हीं के क्लीनिक में ईसीजी करवाया था। वेयर हाउस संचालक विजय राठी ने भी सर्दी हाेने पर 18 मार्च काे डाॅ. हेडा के क्लीनिक पर जाकर परामर्श लिया था।

3 गांधीनगर में हाजी मंजिल के ईदरीश ने बताया कि डाॅ. हेडा ताे उनके फैमिली डाॅक्टर थे। छाेटे भाई साहिद सहित उनके खानदान के 20-22 सदस्याें ने पिछले महीने इनसे उपचार करवाया था। इनमें उड़ीसा से अाए माे. सिद्दीकी भी थे।

बेटा-बेटी लंबे समय से यहां पर नहीं आए हैं : प|ी


डॉ. हेडा की प|ी ने बताया उनका बेटा कनाडा में है, बेटी का परिवार पुणे में है। दोनों लंबे समय से घर नहीं आए हैं। न हम पिछले दिनों कहीं बाहर गए थे। क्लिनिक पर भीड़ रहती थी तो उसे बंद करने को कहा। पति कैसे संक्रमित हुए, बता नहीं सकती।

ट्रेवल हिस्ट्री : दिसंबर में विदेश से लौटे थे दंपती

डॉ. हेडा की विदेश यात्रा की हिस्ट्री है लेकिन तीन माह से अधिक पुरानी है। क्लीनिक के स्टाफ ने बताया डॉक्टर और उनकी प|ी 14 से 31 दिसंबर तक विदेश गए हुए थे लेकिन तबीयत पूरे समय ठीक थी। मार्च-अप्रैल के बाद उन्हें संक्रमण हुआ।

प|ी स्वस्थ लेकिन उनके भी लिए जा सकते हैं सैंपल


डॉ. हेडा की प|ी ठीक हैं लेकिन उनके भी सैंपल लिए जा सकते हैं। चूंकि दंपती सीधे भोपाल एम्स चले गए हैं, इसलिए वहीं से कार्रवाई होनी है। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि हम अब यहां सैंपल की कार्रवाई नहीं कर सकते क्योंकि डाॅ. हेडा की प|ी भोपाल में ही हैं।


डॉ. हेडा से इलाज कराया हो तो रेलकर्मी दें प्रमाण पत्र

रेलवे ने अपने कर्मचारियाें से कहा कि जिसने भी डाॅ. हेडा अाैर डाॅ. जैसवानी से पिछले 15 दिन में इलाज कराया है। वह अपना प्रमाण पत्र दे। इससे साफ हाेगा कि किस कर्मचारी में ताे यह राेग नहीं है। यह अादेश रेलवे के वरिष्ठ यांत्रिक इजीनियर ने दिया है।

इटारसी के अन्य डाॅ. केएल जैसवानी ने कहा- मेरी रिपोर्ट नेगेटिव

इटारसी के डाॅक्टर केएल जैसवानी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। डॉ. जैसवानी ने इसकी सूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। वहीं उनके साथ भेजे गए 5 लाेगाें अाैर पानीपत से लाैटे साेहागपुर के तीन व्यापारियाें की रिपोर्ट आनी बाकी है। दरअसल, इटारसी जीन माेहल्लेे िनवासी 48 वर्षीय हकीम खान काे हृदय संबंधी समस्या थी। बीते दिनाें जैसवानी ने इलाज किया था।

भास्कर लाइव : इटारसी-होशंगाबाद के एंट्री पॉइंट पर पुलिस ने स्टाॅपर लगाए, पुलिसकर्मी नदारद

डॉक्टर के काेराेना पॉजिटिव मिलने के बाद क्लीनिक व घर 28 दिन के लिए सील

{रसूलिया डबल फाटक : लॉकडाउन से पहले पुलिस रसूलिया डबल फाटक पर रोज डंपरों राेककर चेकिंग करती थी। लेकिन कोरोना से सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात ही नहीं हैं। हरदा, इटारसी तरफ से बाइक और कार चालक बेखौफ शहर में घुसते रहे। दोपहर के बाद शाम तक एक भी पुलिसकर्मी डबल फाटक पर रहीं पहुंचा। इसके अलावा जिंद बाबा के पास बाबई माेड़ से भी पुलिस नदारद थी।

पवारखेड़ा बायपास : इटासी में डाॅ. हेडा के काेराेना पाॅजिटिव हाेने के बाद भी हाेशंगाबाद की शहरी सीमा से पुलिसकर्मी नदारद दिखे। इटारसी से अाने वाले लाेगाें की जांच के लिए एंट्री पाॅइंट पर पुलिस नहीं थी। पवारखेड़ा बायपास पर बैरिकेड्स ताे लगे पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। जबकि पवारखेड़ा बायपास राेड से जबलपुर, नरसिंहपुर,बालाघाट अाैर छिंदवाड़ा जिले की अाेर से अाने वाले वाहनाें का प्रवेश हाेता है।


{सूरजगंज रोड, देशबंधुपुरा सील: रेलवे स्टेशन राेड से सूरजगंज साेनासांवरी नाका जाने वाली राेड पर फ्रेंडस स्कूल से एसबीअाई तिराहे तक अाधा किमी तक नाकाबंदी है। मंगलवार दाेपहर ढाई बजे भास्कर ने देखा तो स्टाॅपर लगे थे लेकिन काेई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। वहीं पुलिस ने देशबंधुपुरा स्थित डाॅ. हेडा निवास और क्लीनिक के गेट काे स्टाॅपर लगाकर बंद कर दिया है लेकिन अासपास काेई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला।

इटारसी के देशबंधुपुरा में डॉ. हेडा का वेंकटेश क्लीनिक और ऊपरी मंजिल पर उनका आवास। गेट पर ताला लगा है।

{ डॉ. एनएल हेडा की प|ी साथ में हैं, उन्हें भी भोपाल में स्वास्थ्य टीम ने निगरानी में लिया है।

{ क्लीनिकल स्टाफ इटारसी अस्पताल में आइसोलेट, मेडिकल स्टोर्स संचालक भी क्वारेंटाइन में है।


{स्वयं ही क्वारेंटाइन हुए, 6 अप्रैल को एम्स भोपाल पहुंचे, अगले ही दिन कोरोना की पुष्टि हुई


{मार्च के आखिरी हफ्ते डॉ. हेडा की तबीयत बिगड़ी, उन्हें 24 मार्च से लगातार बुखार था।


{इटारसी के एक परिवार से जुड़े दो से अधिक जमातियों के इलाज की भी बात सामने आई।

{मार्च से अन्य राज्यों के मरीज भी संपर्क में आने लगे, सर्दी जुकाम के मरीज एकाएक बढ़ गए।


{दिसंबर में विदेश से लौटे, प|ी भी साथ गई थीं। जनवरी, फरवरी 2020 में कई मरीज देखे

डॉक्टर के 3 माह ऐसे गुजरे, संक्रमण का सोर्स पता नहीं



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news dr heda39s staff said people and jamaatis who had returned from maharashtra and other states also got treatment six more samples sent
Hoshangabad News - mp news dr heda39s staff said people and jamaatis who had returned from maharashtra and other states also got treatment six more samples sent
Hoshangabad News - mp news dr heda39s staff said people and jamaatis who had returned from maharashtra and other states also got treatment six more samples sent
Hoshangabad News - mp news dr heda39s staff said people and jamaatis who had returned from maharashtra and other states also got treatment six more samples sent
Hoshangabad News - mp news dr heda39s staff said people and jamaatis who had returned from maharashtra and other states also got treatment six more samples sent


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-dr-heda39s-staff-said-people-and-jamaatis-who-had-returned-from-maharashtra-and-other-states-also-got-treatment-six-more-samples-sent-071623-6992032.html

No comments:

Post a Comment