ग्वालियर-चंबल संभाग के शिवपुरी, दतिया व श्योपुर सहित झाबुआ जिले में शराब दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। 17 जिलों में शराब दुकानों के कुछ ग्रुप के टेंडर नहीं हुए हैं, इनके लिए अब 9 अप्रैल को टेंडर किए जाएंगे।
प्रदेश में शराब की दुकानाें के आवंटन के पहले चरण में 36 जिलों में नवीनीकरण और लॉटरी से दुकानों का आवंटन किया गया था। दूसरे चरण में चार महानगरों सहित 12 जिलाें व नवीनीकरण प्रक्रिया से शेष रहे जिलों में शराब दुकानों के लिए ई- टेंडर किए गए। ग्वालियर, भाेपाल, इंदाैर और जबलपुर सहित सभी जिलों में शराब दुकानों की अनुमानित कीमत 2992 करोड़ रुपए तय की गई थी। इन महानगरों में इससे भी अधिक मूल्य पर टेंडर मंजूर किए गए। प्रदेश में शराब दुकानों की अनुमानित दर 10 हजार 600 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है।
शहर की शराब की दुकानें स्टॉक मिलान के लिए खोली जाएंगी
ग्वालियर में शराब दुकानों के दो ग्रुप में 53 दुकानों के एक ग्रुप की कीमत 197 करोड़ व 59 शराब दुकानों के दूसरे ग्रुप की कीमत 194 करोड़ रुपए निर्धारित की गई थी। इन दोनोें ग्रुप के लिए लगभग 1 लाख रुपए अधिक व दूसरे ग्रुप के लिए 1.50 लाख रुपए अधिक दर पर टेंडर स्वीकृत कर लिए गए हैं। टेंडर स्वीकृत होने के बाद विगत दिवस कलेक्टर ने शराब दुकानों को खोलकर स्टॉक मिलान करने की मंजूरी दे दी। अभी टोटल शटडाउन के चलते शहर में सब्जी मंडी व दाल बाजार भी बंद है। मेडिकल स्टोर खोलने वालों पर भी एफआईआर की जा रही हैं, ऐसी स्थिति में शराब दुकानों में स्टॉक मिलान के नाम पर दुकान खोलने की मंजूरी दिए जाने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्टॉक मिलाने के नाम पर शराब ठेकेदारों द्वारा बड़ी गड़बड़ी किए जाने की आशंका है। उल्लेखनीय है कि विगत माह प्रशासन की टीम ने शराब ठेकेदारों के गोदाम पर छापा मारकर 1 करोड़ रुपए की अवैध शराब बरामद की थी और आबकारी विभाग के अधिकारियों को इसकी भनक भी नहीं थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-tender-for-liquor-shops-in-three-districts-of-the-division-tender-for-remaining-group-9-070615-6972482.html
No comments:
Post a Comment