Saturday, April 4, 2020

मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस 50 हजार रुपए पीएम राहत कोष में देंगे


ग्वालियर|कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले पीएम केयर्स फंड की घोषणा की है। इस फंड में मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एके मित्तल 50 हजार रुपए और प्रत्येक हाईकोर्ट जज 25-25 हजार रुपए दान देंगे। इस संबंध में मप्र हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल राजेंद्र कुमार वानी ने 4 अप्रैल को सर्कुलर जारी किया। इसमें कहा गया कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इससे देश के सामने स्वास्थ्य व आर्थिक समस्या खड़ी हो रही है। संकट की इस घड़ी में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने मप्र की न्यायपालिका की ओर से योगदान देने की इच्छा जताई है। इसी क्रम में मप्र हाईकोर्ट की रजिस्ट्री के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पीएम केयर्स फंड में दान कर अपना योगदान देने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के सभी जिला व अतिरिक्त जिला न्यायाधीश 15-15 हजार, सभी सीजेएम, सिविल जज व सभी नान ज्युडीशियल अधिकारी (क्लास एक व दो) 10-10 हजार, सभी क्लास तीन कर्मचारी 5-5 हजार रुपए दान देंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-chief-justice-of-mp-high-court-will-give-50-thousand-rupees-to-pm-relief-fund-070610-6972481.html

No comments:

Post a Comment