Tuesday, April 7, 2020

बीएमओ डॉ.मौर्य परिवार को 650 किमी दूर छोड़ आए ताकि फर्ज निभा सकें


देश की सुरक्षा में तैनात जवान अपने परिजनों को छोड़कर हजारों किलोमीटर दूर रहकर फर्ज निभा रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टर भी 24 घंटे डयूटी कर रहे हैं। परिवार फर्ज के सामने ना आए, ऐसे में उन्हें 650 किलोमीटर दूर छोड़कर काम में जुटे हैं। हम बात कर रहे है बीएमओ डॉ. देवेंद्र मौर्य की। स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के बावजूद अपना पूरा समय मरीजों को दे रहे है। ब्लॉक की आबादी दो लाख है। इन सबके बीच सिर्फ एक ही डॉक्टर पदस्थ है। बीएमओ के साथ ही इमरजेंसी, डिलेवरी, पोस्टमार्टम सहित अन्य कार्यों में अपना समय दे रहे है। डॉ.मौर्य ने बताया लॉकडाउन से पहले ही परिजनों को नाना-नानी के यहां भिंड भेज दिया। स्टाफ के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को देने के प्रयास कर रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-bmo-left-the-dr-maurya-family-650-km-away-so-that-he-could-fulfill-the-duty-063521-6992682.html

No comments:

Post a Comment