जिले के नागदा में 21 साल के युवक की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। वह ट्रक ड्राइवर है और जांच कराने के स्थान पर इंदौर से भागकर नागदा पहुंचा था। कलेक्टर शशांक मिश्र ने यहां कर्फ्यू लगा दिया है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार युवक 1 अप्रैल की रात में ही इंदौर से भागकर आया था। इंदौर में उसके साथ रहने वाले दो दोस्तों में कोरोना संक्रमण मिला था।
इंदौर निवासी किसी परिचित ने ही युवक के पिता को कॉल कर सूचना थी कि उनका बेटा जांच कराने की बजाए वहां से भाग आया है। सूचना पर नई दिल्ली क्षेत्र में रह रहे उसके पिता ने गौर किया तो पता चला कि युवक को पेटदर्द की शिकायत है, साथ ही वह हांफ भी रहा है। पिता जबरदस्ती उसके सरकारी अस्पताल ले गए। रहवासियों ने बताया युवक को अस्पताल ले जाने पर मां और दादी ने घर में हंगामा भी किया था। युवक की मां और दादी को फटकारते हुए वे अस्पताल ले गए।
गली नं. 2 संक्रमित युवक का मकान और गली नं. 1 संक्रमित युवक के घर से 9 रास्ते जुड़े हैं, प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सुरक्षा की दृष्टी से इन इलाकों को पूर्ण तौर पर बंद कर दिया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/father-forced-to-take-21-year-old-son-to-hospital-check-out-corona-127126211.html
No comments:
Post a Comment