लॉकडाउन के चलते गरीब मजदूर वर्ग के सामने संकट खड़ा हो गया था। जो राशन बचा था वो भी 10 दिनों में खत्म हो गया। उनके भूखे मरने की नौबत आ गई। जिस पर से भास्कर द्वारा भोजन सामग्री नहीं मिलने से गरीब परेशान संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद जवाबदार हरकत में आए और सोमवार को जनपद ने सभी पंचायतों को खाद्य सामग्री बांटी।
जनपद की 68 पंचायतों में 572 लोग अतिगरीब की श्रेणी में है। जिसमें ढोढर पंचायत ने 22 गरीब लोगों की सूची बनाकर जनपद को दी थी। प्रत्येक परिवार के मान से 10 किलो राशन पंचायत को मिला। जिसे सरपंच प्रतिनिधि राकेश चौहान, उपसरपंच रणजीतसिंह पंवार, सचिव बसंतीलाल अखेडिया, सहायक सचिव श्याम विश्वकर्मा ने बांटी। सोमवार को सात क्लस्टर के 479 लोगों को 4 हजार 800 किलो राशन दिया जा चुका है। सिर्फ दो क्लस्टर केरवासा और बर्डियागोयल की कुछ पंचायतों में राशन भेजना शेष है। पंचायत सचिव बसंतीलाल अखेडिया ने बताया यह सामग्री केवल उन्हीं परिवारों को दी जा रही है जिनका नाम गरीबी रेखा में नहीं होकर मजदूर व निराश्रित है।
भाखरखेड़ी के पांच परिवारों को बांटा खाद्यान
रियावन | ग्राम पंचायत भाखरखेड़ी में बैलारा और झांतला गांव आते है। शासनस्तर से 10 किलो राशन अतिगरीबों को मिलना था। पंचायत ने 15 अतिगरीब परिवारों के नाम पिपलौदा जनपद को दिए। सरपंच प्रतिनिधि बंकटदास बैरागी ने बताया जनपद से प्राप्त 5 किलो आटा, 1 किलो तेज, चाय पत्ति, शक्कर, मिर्च-मसाला, नकद, दाल आदि सामान गांव भाखरखेड़ी के पांच परिवारों को वितरित किया। सरपंच प्रतिनिधि ने बताया 10 परिवारों का राशन ओर मिलना है। राशन आते ही जरूरतमंदों को दी जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-479-people-distributed-4800-kg-ration-2-clusters-of-some-panchayats-still-deprived-071015-6986563.html
No comments:
Post a Comment