Friday, April 17, 2020

हाटपिपल्या में अब कटेंनमेंट एरिया में 3 शिफ्ट में जवानाें की ड्यूटी, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए

इंदाैर, भाेपाल, उज्जैन के बाद प्रदेश में सबसे ज्यादा माैत हाटपिपल्या में हुई है। ऐसे हॉटस्पॉट के कंटेनमेंट एरिया अशोकगंज में गुरुवार को पुलिस जवान नहीं था, जिससे लोग आसानी से आ जा रहे थे। भास्कर ने शुक्रवार के अंक में इस लापरवाही को उजागर किया था।
शुक्रवार काे कंटेनमेंट एरिया अशोक गंज में पुलिस ने आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में तीन जवान लगाए हैं। दोपहर में ड्यूटी दे रहे पीपीई किट पहने मिले पुलिस जवान सुरेंद्रसिंह ने बताया कि सुबह आठ से चार तक के लिए मुझे इस एरिया में ड्यूटी निभाने की जवाबदारी दी गई है। तीन अलग-अलग शिफ्ट में जवान अशोक गंज के रास्ते पर ड्यूटी देंगे।

18 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस ने बाहर निकलने वालों की निगरानी रखने के लिए दोनों कंटेनमेंट एरिया में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं। पुलिस ने अशोक गंज में तीन व शीतलामाता मार्ग पर पांच कैमरे लगाए हैं। साथ ही बावलिया रोड पर बने बालक छात्रावास में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर व देवास रोड पर बने बालिका छात्रावास सहित दोनों स्थानों पर भी पांच-पांच कैमरे लगाए गए हैं।

सैनिटाइजर का छिड़काव किया
सीएमओ अशफाक खान ने बताया कि कंटेनमेंट एरिया अशोक गंज में शुक्रवार को टीम भेजकर पूरे एरिया में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Now in the shift area in Hatpipalya, the duty of youth in 3 shifts, CCTV cameras are also installed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/now-in-the-shift-area-in-hatpipalya-the-duty-of-youth-in-3-shifts-cctv-cameras-are-also-installed-127189145.html

No comments:

Post a Comment