Friday, April 17, 2020

पाॅजिटिव भी साेचिए...क्याेंकि 1 ही दिन में 23 की निगेटिव रिपाेर्ट, 3 मरीजाें में घटा संक्रमण, आज लेंगे दूसरा सैंपल

देवास में काेराेना संक्रमण से हालात बेहद चिंताजनक हैं लेकिन शुक्रवार काे कई ऐसी चीजें भी हुईं, जाे इस नकारात्मक माहाैल में सकारात्मक उर्जा देती हैं। एक ही दिन में 23 रिपाेर्ट निगेटिव आई हैं। इसमें बड़ी राहत यह है कि हाटपिपल्या के पहले मृतक इकबाल के परिवार में बनी चेन भी टूटने की उम्मीद बनी है। इस परिवार में अब तक 7 लाेगाें काे काेराेना हाे चुका है। अब 6 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है।
अच्छी बात यह है कि ये परिवार के वे सदस्य हैं, जाे दूसरे संक्रमित सदस्याें के साथ ही रह रहे थे और संक्रमण से बच गए। उधर, इकबाल का इलाज करने के बाद बीमार हुई अमलतास हाॅस्पिटल की नर्स का जाे सैंपल लिया गया था, वह भी निगेटिव आया है। शुक्रवार रात एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होेने की रिपोर्ट आई। गुरुवार तक 18 कोरोना पॉजिटिव जिले में थे शुक्रवार को बढ़कर 19 हो गए।
पानीगांव के परिवार के 8 में से 2 पाॅजिटिव थे, 6 निगेटिव
मृतक इकबाल के ससुराल पक्ष के पानीगांव के 8 सदस्याें काे बालगढ़ के आइसाेलेशन सेंटर में रखा गया है। इकबाल की पत्नी और उनके साले के 3 साल के बेटे की रिपाेर्ट गुरुवार रात काे पाॅजिटिव आई थी। बाकी 6 लाेगाें की रिपाेर्ट निगेटिव आई है। ये सभी 8 लाेग गुरुवार काे आइसाेलेशन सेंटर में थे। दाे कमराें में पर्याप्त दूरी पर लगे चार-चार पलंगाें पर इनकाे रखा गया था। गुरुवार रात इकबाल के साले के 3 साल के बेटे काे जिला अस्पताल लाया गया। बालक छाेटा हाेने से मां काे भी साथ रखा गया है। मां की रिपाेर्ट निगेटिव आई थी। इकबाल की 42 वर्षीय पत्नी काे अमलतास भेजा गया है।

तीन के स्वास्थ्य में हुआसुधार, इनके आज लिए जाएंगे सैंपल ; जिले में सबसे पहले सामने आए 3 काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें की 14 दिन की आइसाेलेशन की अवधि शनिवार काे खत्म हाे रही है। इनमें टाेंकखुर्द का युवक, पीठा राेड की महिला और नाहर दरवाजा क्षेत्र का युवक है। इन तीनाें की हालत में बहुत सुधार आया है। 14वें दिन शनिवार काे फिर सैंपल लिया जाएगा। इसके 48 घंटे बाद फिर एक सैंपल लिया जाएगा। दाेनाें सैंपल निगेटिव आते हैं ताे इन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। नाहर दरवाजा के काेराेना पाॅजिटिव काे एक समय निमाेनिया बहुत बढ़ जाने से सांस लेने में परेशानी आरही थी, जिस पर अमलतास हाॅस्पिटल के डाॅक्टर और स्टाफ ने तीन शिफ्ट में 24 घंटे निगरानी रखी। निमाेनिया का इलाज किया, जिससे मरीज की राेग प्रतिराेधक क्षमता ने काेराेना के संक्रमण काे घटाया। अभी उनकी हालत अच्छी है। ऐसा ही पीठा राेड की महिला के साथ हुआथा, जाे अब बेहतर स्थिति में हैं।

रस्सी और सड़क पर पत्थर रख किया कंटेनमेंट
क्षेत्र के पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा ने सम्यक विहार काॅलाेनी में आए मृतक पॉजिटिव मरीज के घर से दूर-दूर तक केंटेनमेंट क्षेत्र में नगर निगम के कहने पर रास्ते बंद किए। शुक्रवार काे दाेपहर में तीन से चार स्थानाें के रास्ते रस्सी, बांस और सड़क पर पत्थर रख बंद किए गए। लाेगाें से घराें में रहने की मांग की गई। कुछ लाेग केंटेनमेंट क्षेत्र से दिन में बाहर निकल रहे थे।

12 मरीजाें काे छुट्टी दी, 8 पॉजिटिव के सैंपल आज

अब तक जिले में 140 लाेगाें के सैंपल लिए हैं, जिनमें से 100 की जांच रिपाेर्ट अाने पर 14 पॉजिटिव अाए हैं, वहीं देवास के बाहर भर्ती जिले के मरीजाें के पॉजिटिव संख्या 4 है। शुक्रवार काे टीम ने 7 संदिग्धाें के सैंपल भेजे हैं। सीएमएचओ डॉ. आरके सक्सेना ने बताया अमलतास अस्पताल में भर्ती 9 कोरोना पीड़ित पॉजिटिव मरीजों में से 8 मरीजों की हालत में सुधार को देखते हुए कल उनकी जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे और रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन 8 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी कर दी जाएगी। कलेक्टर डॉ. श्रीकांत पांडेय, डॉ. अतुल बिड़वई तथा अन्य अधिकारियों के मार्गदर्शन में अमलतास अस्पताल के कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ.अश्विन सोनगरा की टीम के प्रयासों से अमलतास अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के 12 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक हो जाने और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अमलतास के संस्थापक सुरेश भदौरिया ने बताया जिला प्रशासन के सहयोग से अमलतास अस्पताल के डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मचारी आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की बड़ी से बड़ी चुनौती को स्वीकार कर देवास जिले को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तैयार हैं। चेयरमैन मंयकराज सिंह भदौरिया ने सभी नागरिकों से जिला एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग कर अपने घर में रहने की अपील की।

इंदाैर से लाकर देवास में शव दफनाने के मामले में क्वारेंटाइन 27 लाेगाें काे अाज या कल मिल सकती है छुट्टी
इंदाैर के अनूप नगर की काेराेना पाॅजिटिव महिला मदीना शेख का शव लाकर देवास में दफनाने के मामले में प्रशासन ने जनाजे में शामिल हुए लाेगाें समेत परिवार के 27 लाेगाें काे क्वारेंटाइन किया था। उनकी भी क्वारेंटाइन अवधि खत्म हाे रही है। 14 दिन में इनमें से 2 लाेगाें की तबीयत खराब हुई थी। इसमें एक बच्चा था। दाेनाें के सैंपल भेजे गए थे, जिनकी रिपाेर्ट निगेटिव अाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
See also positive ... because negative report of 23 in one day, infection reduced in 3 patients, will take second sample today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/see-also-positive-because-negative-report-of-23-in-one-day-infection-reduced-in-3-patients-will-take-second-sample-today-127189139.html

No comments:

Post a Comment