आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त कार्यालय प्रदेश में पटवारी के पांच हजार पदों पर नई भर्ती कर सकता है। एक हजार पद स्वीकृत हैं तथा चार हजार पदों के लिए शासन से स्वीकृति मांगी गई है। शासन स्तर पर अनुमति मिलते ही पांच हजार पदों पर भर्ती होगी और अगर स्वीकृति में समय लगता है, तो आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त पहले से स्वीकृत एक हजार पदों पर भर्ती कर सकता है।
विभाग में अभी पुरानी भर्ती पर वेटिंग के आवेदकों को विवाद चल रहा है। 12 काउंसिलिंग के बाद भी वेटिंग लिस्ट वाले आवेदक काउंसिलिंग के चरण बढ़ाने की मांग कर रहे हैं वहीं अफसर नई भर्ती करना चाहते हंै। गौरतलब है कि पटवारी परीक्षा की तीन काउंिसलिंग होने पर 9250 पदों में से 1400 पदों पर मेरिट होल्डर ने ज्वाॅइन नहीं किया था। इस कारण वेटिंग वाले आवेदकों को मौका दिया गया। काउंसिलिंग के लिए शासन स्तर पर स्वीकृति ली गई थी, लेकिन आवेदकों का आरोप है कि वेटिंग में सबसे ऊपर रहने वालों को ही अवसर दिया गया है जबकि अफसरों का कहना है कि 4400 नंबर की वेटिंग लिस्ट में से 3400 वेटिंग वालों को मौका दिया गया है।
भर्ती का प्रस्ताव भेजा है
चार हजार पदों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन स्तर पर गया हुआ है। वहीं एक हजार पद पहले से ही स्वीकृत है। अनुमति मिलने पर पांच हजार पदों पर भर्ती की जाएगी नहीं तो एक हजार पदों पर भर्ती होगी। इस प्रक्रिया में अभी समय लगेगा।
बी ज्ञानेश्वर पाटिल, आयुक्त, भू अभिलेख एवं बंदोबस्त मप्र
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-patwari-recruitment-can-be-done-on-five-thousand-posts-071648-6902611.html
No comments:
Post a Comment