प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पोस्टेड आयुष संविदा डॉक्टरों के ट्रांसफर निरस्त होने लगे हंै। आयुष विभाग ने ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां ट्रांसफर के बाद डॉक्टर नहीं बचे थे उनके ट्रांसफर निरस्त कर दिए हैं और उन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नए डॉक्टरों के ट्रांसफर भी निरस्त किए जाएंगे जहां पहले से ही डॉक्टर पदस्थ हैं। इस मामले में आयुष विभाग के अफसर स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से बात कर रहे हैं। डीबी स्टार ने गत 10 मार्च के अंक में फेल बचे जो पास हुए उन्हें मिला ट्रांसफर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। गौरतलब है कि एलोपैथी की ट्रेनिंग पास करने वाले आयुष डॉक्टरों के ट्रांसफर आदेश आने से विवाद हो गया था। इन डॉक्टरों के ट्रांसफर ऐसी जगह किए गए थे जहां पहले से डॉक्टर मौजूद थे। गौरतलब है कि एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी के कारण ने शासन ने आयुष डॉक्टरों को एलोपैथी की तीन महीने की ट्रेनिंग देकर पीएचसी में पोस्टेड किया गया था।
ट्रांसफर निरस्त किए हैं
आयुष डॉक्टरों के ट्रांसफर के बाद जो पीएचसी खाली हो गई थी, उन डॉक्टरों के ट्रांसफर निरस्त किए गए है। ऐसी पीएचसी जहां पहले से डॉक्टर है, वहां के लिए भी विचार किया जा रहा है। हम इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर रहे हैं।
एमके अग्रवाल, आयुक्त, आयुष विभाग
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-transfer-of-ayush-doctors-started-being-canceled-071654-6902614.html
No comments:
Post a Comment