Tuesday, March 24, 2020

लॉकडाउन में भी शटर डाउन नहीं, सैनिटाइजर से हाथ धुलवाकर व्यापारी को किया गिरफ्तार


को - कोई भी - (बच्चे से वरिष्ठ)

रो - रोड पर - (अर्जेंट हो तभी)

ना - (ना जाएं) (14 अप्रैल तक)

जनता कर्फ्यू के तीसरे व लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को भी लोग आदतों से बात नहीं आए। पुलिस एवं प्रशासन को सख्ती बरतना पड़ी। दोपहर 12 बजे पहले दूध, सब्जी, किराना दुकानें बंद करना थी लेकिन कुछ व्यापारी नहीं मानें। ताल नाका रोड पर दोपहर 1.30 बजे तक किराना दुकान खुली रखने पर सिटी पुलिस ने व्यापारी यूसुफ खान (32) निवासी छिपापुरा के खिलाफ धारा 188, 269, 270 में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एहतियातन पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले मुंह पर रूमाल बंधवाया और आरोपी के हाथ सैनिटराइज्ड किए। वहीं मनाही के बावजूद बार-बार बाजार में अनावश्यक राउंड लगा रही 15 बाइक जब्त की।

सिटी थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने बताया कई लोगों को समझाइश दी लेकिन वे नहीं मानें तो फिर बाइक जब्त कर थाने खड़ी की। अब इन्हें कोर्ट में पेश करेंगे। किराना दुकान संचालक यूसुफ खान पर शासकीय निर्देशों का पालन नहीं करने के साथ ही संक्रामक घातक बीमारी फैलाने की मंशा
से जानबूझकर दुकान खुली रखने के मामले में धारा 269, 270 भी लगाई है। कम से कम 6 महीने व अधिकतम 2 साल की सजा-जुर्माने का प्रावधान है।

मसजिदों में अब सामूहिक रूप से नहीं होगी नमाज


कोरोना वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन के साथ मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में हुई ।इसमें जिले की किसी भी मस्जिद में पांच टाइम की और जुमे की नमाज सामूहिक रूप से नहीं पढ़ने का फैसला लिया है। चीफ काजी सैयद आसिफ अली ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के फैलाव को देखते हुए और नागरिकों की सुरक्षा हेतु निर्णय लिया गया है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते तब तक मसजिदों में सिर्फ दो लोग मस्जिद के इमाम और अजान देने वाले मुअज्जिन ही नमाज अदा करेंगे। जुमे की नमाज भी किसी भी मसजिद में अदा नहीं की जाएगी। सभी लोग अपने घरों में जुमे की नमाज की जगह जौहर की नमाज अदा करेंगे। इस मौके पर शहर काजी अहमद अली, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, सीएसपी विवेक सिंह चौहान, यास्मीन शेरानी मौजूद थीं।

महाराष्ट्र से आ गए, किसी ने पूछा तक नहीं

राजस्थान के गंगापुर चावंडिया के रहने वाले 7 लोग महाराष्ट्र के नागपुर में आइसक्रीम बेचते हैं। शटडाउन के बाद ये लौट रहे थे। बाइक से जावरा तक आ गए किसी ने रोका या स्क्रीनिंग नहीं की। घंटाघर चौराहे पर पुलिस ने रोका व स्वास्थ विभाग की टीम बुलाकर स्क्रीनिंग की। सभी सामान्य थे, इसलिए प्रमाण-पत्र देकर भीलवाड़ा रवाना कर दिया।


चैत्र नवरात्रि पर नहीं लगेगा मवेशी मेला, चूल भी निरस्त

भास्कर संवाददाता | ताल

पिछले 50 सालों से दशहरा मैदान पर लगने वाला अंबे माता मवेशी मेला इस बार कोरोना के चलते प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। नवमी पर होने वाली चूल पर संशय है। ऐसे में मंदिर में जो तैयारी हफ्तेभर पहले शुरू हो जाती थी, अभी कुछ भी नहीं हुआ है। मंदिर समिति की माने तो परंपरानुसार घटस्थापना तो होगी लेकिन विशेष उत्सव व महाआरती का आयोजन नहीं होगा।

मंदिर पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया चैत्र नवरात्रि पर लगने वाले बड़े मेले को लेकर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में उत्साह रहता है। मेले में झूले, चकरिया, खिलौने की दुकानें लगती हैं। गोपीनाथ मंदिर निवासी पल्लवी धनोतिया ने बताया हर साल बच्चों के साथ मेले में जाते थे, लेकिन कोरोना के चलते मेला निरस्त हो गया और अब बच्चों को समझाना भारी पड़ रहा है। इधर बुधवार को गुड़ी पड़वा पर लोग अपने घरों में ही कोरोना से मुक्ति के लिए मंत्रोच्चार के साथ प्रार्थना करेंगे। हिंदू नववर्ष प्रारंभ होने से सनातन धर्म के लोग तोरणद्वार सजाकर घर-आंगन को सजाएंगे। रात में दीपक जलाकर नववर्ष की खुशियां मनाएंगे।

गिरफ्तारी के पहले धुलवाएं व्यापारी के हाथ

जिनका घर मजदूरी से पल रहा, अब
वे घरों में रहें, प्रशासन देगा राशन


तीन दिन से लोग होम अरेस्ट हैं। ऐसे में वे परिवार परेशान है, जिनके यहां का चूल्हा तभी जलता है जब परिवार का मुखिया या बेटा मजदूरी से उस दिन की रोजी कमाकर लाता है। ऐसे परिवारों का प्रशासन ने सर्वे शुरू कर दिया है। अब तक 30 परिवार सामने आए हैं, इन्हें सप्ताहभर का राशन देने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। आपके आसपास कोई ऐसा परिवार रहता है तो उसके बारे में अपने वार्ड पार्षद या पटवारी अथवा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के मार्फत तहसीलदार-एसडीएम को सूचना दे सकते हैं। यदि इनके बीपीएल या अन्य राशन कार्ड है और हर महीने राशन मिलता है तब तो कोई मदद नहीं मिलेगी लेकिन जिन के राशन कार्ड या कोई अन्य मदद नहीं, उन्हें जरूर प्रशासन राशन उपलब्ध करवाएगा। एसडीएम राहुल धोटे ने बताया जो लोग अकेले रहते हैं, उनके यहां भोजन पैकेट व जो परिवार समेत रहते हैं लेकिन राशन का कोई विकल्प नहीं,उन्हें राशन देंगे।

79 गांव में 212 लोग दूसरे राज्यों से लौटे, स्क्रीनिंग, एक आइसोलेशन में- प्रशासन का ध्यान उन लोगों पर है जो दूसरे राज्यों में मजदूरी करने गए थे लेकिन वहां बंद के चलते वापस लौट रहे हैं। इनकी जांच के लिए बीएमओ डॉ. दीपक पालडि़या ने तीन डॉक्टर टीमें बना दी हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी नायब तहसीलदार आनंद जायसवाल ने बताया मंगलवार को 79 गांव में 212 लोगों की स्क्रीनिंग की । सभी सामान्य है और किसी को काई बीमारी नहीं । फिर भी होम आइसोलेशन की सलाह दी है। आंगनवाड़ी, सरपंच, सचिव व स्वास्थ विभाग की टीम इनकी सुबह-शाम मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ऊणी में दिल्ली से लौटे 22 वर्षीय युवक को जरूर कृषि प्रशिक्षण केंद्र में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इसे बीमारी नहीं है लेकिन यह होम आइसोलेशन की जगह गांव में घूम रहा था, इसलिए 14 दिनों के लिए यहां भर्ती कर दिया।

जो फाटक ट्रेन आने पर बंद होती थी, उसे स्थायी रूप से किया बंद

कोरोना को
लॉकडाउनकरने का सही वक्त
शुरू होता है अब...


अंबे मंदिर में मातारानी की प्रतिमा।


पुलिस ने सिटी में जाने के सारे रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया है। दोपहर 12 बजे बाद किसी को बाहर नहीं जाने दे रहे। बल्कि जो रेलवे फाटक केवल ट्रेन आने पर बंद रहती थी, उस क्रॉसिंग को पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर स्थायी रूप से बंद कर दिया है। लॉकडाउन लागू रहने तक यह केवल सुबह 7 से दोपहर 11 बजे तक ही खुलेगी। बाकी इंट्री बंद रहेगी। गली-मोहल्लों,कॉलोनियों के रास्ते बंद हैं। फोटो | अर्जुन दायम

एहतियात इतनी कि पुलिस ने व्यापारी यूसुफ की गिरफ्तारी से पहले हाथ सैनिटराइज्ड करवाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaora News - mp news no shutdown even in lockdown trader arrested by washing hands with sanitizer
Jaora News - mp news no shutdown even in lockdown trader arrested by washing hands with sanitizer
Jaora News - mp news no shutdown even in lockdown trader arrested by washing hands with sanitizer
Jaora News - mp news no shutdown even in lockdown trader arrested by washing hands with sanitizer


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-no-shutdown-even-in-lockdown-trader-arrested-by-washing-hands-with-sanitizer-073023-6910002.html

No comments:

Post a Comment