Tuesday, March 24, 2020

हम व प्रशासन ये कदम उठाकर कोरोना से बचाव कर सकते हैं...


जावरा | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन घोषित कर दिया तथा पहले से ज्यादा सख्ती के साथ इसका पालन करवाने की बात कही है। ऐसे में प्रशासन के साथ ही हमारी भी जिम्मेदारी है कि घरों से कम से कम निकलें या बेहद जरूरी होने पर भी ऐहतियात बरते। निम्न सुझाव पर अमल करके लॉकडाउन को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सकता है।

खरीदी के लिए एक घर से एक व्यक्ति बाहर निकले, यह लोग खुद तय करें

{ दूध, सब्जी, किराना जैसी वस्तु खरीदी का समय घटाकर सुबह 7 से 11 बजे कर दिया है।

{दूध, सब्जी, किराना समेत आवश्यक वस्तु हर वार्ड में उपलब्ध करवाएं ताकि लोग इस बहाने पूरा शहर ना घूमें।

{प्रशासन हर वार्ड, हर तिराहे, चौराहे पर ठेलागाड़ी या दुकानें लगाने के लिए व्यापारियों को सूचीबद्ध करें, ताकि लोगों को सामग्री खरीदी के लिए ज्यादा दूर नहीं जाना पड़े।

{ केवल अस्पताल या इमरजेंसी सेवा में ही वाहन उपयोग हो, अन्यथा लोग पैदल ही खरीदी करने जाएं व एक मीटर की दूरी अनिवार्य की जाए।

{ खरीदी के लिए एक घर से एक व्यक्ति बाहर निकले। यह लोग खुद तय करें। प्रशासन भी इसे फॉलो करवाएं।

{ सामान लेने के लिए घर से बर्तन या कैरी बैग ले जाएं ताकि सिर्फ सामान घर तक पहुंचे, संक्रमण नहीं।

{ हर व्यक्ति घर से निकलते वक्त हाथ धोएं और वापसी में घर में प्रवेश से पहले बाहर ही हाथ-पैर धोएं।

{ बाजार से खरीदे गए फल, सब्जी को धोने या सैनिटराइज्ड करने के बाद ही उपयोग में लें।

{ लॉकडाउन लंबा है, ऐसे में मांग-आपूर्ति का अंतर ना बढ़े इसलिए प्रशासन बाहर से माल लोडिंग-अनलोडिंग की शेड्यूलिंग करें।

पंप बंद की अफवाह क्या फैली, ड्रम, कैन लेकर पहुंच गए

जावरा/केरवासा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद किसी ने अफवाह फैला दी कि अब 21 दिन पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। इसके बाद रात 10 बजे भूतेड़ा पेट्रोल पंप ग्रामीण पेट्रोल-डीजल लेने के लिए ड्रम के ड्रम, कैन व ट्रैक्टर, बाइक लेकर पहुंच गए, ताकि इसका स्टॉक कर लें। जबकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि दूध, सब्जी, किराना, गैस, मेडिकल समेत पंप भी आवश्यक वस्तु की श्रेणी में होने से रोज तय समय पर खुले रहेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Jaora News - mp news we and the administration can protect corona by taking these steps


source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-we-and-the-administration-can-protect-corona-by-taking-these-steps-073019-6910001.html

No comments:

Post a Comment