Tuesday, March 3, 2020

सलाह : पानी मिले रंग से होली खेलने पर कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा


कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इस में कलेक्टर राकेश सिंह ने कहा अस्पतालों में इस वायरस के संक्रमण के उपचार के आवश्यक इंतजाम रखे जाएं। जरूरत की दवाइयां भी उपलब्ध रहे।

जिला स्तर पर टास्क फोर्स पूरी सक्रियता से काम करे। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के लिए निर्मित विशेष वार्ड को भी पूरी तरह से क्रियाशील रखें। बैठक में बताया कि पानी मिले रंग से होली खेलने पर भी कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा हो सकता है। बेहतर होगा कि सूखे रंगों से ही होली खेली जाए। सीएमएचओ जीसी चौरसिया ने बताया ऐसी संभावना है कि गर्मी बढ़ने से कोरोना वायरस स्वत: ही अक्रियाशील हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सूचना, शिक्षा एवं संचार व्यवस्था के माध्यम से आमजन को इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। समय-समय पर मॉक-ड्रिल आयोजित कर लोगों को इसके दुष्प्रभावों एवं बचने के उपायों की जानकारी दी जा रही है। जिला अस्पताल में पृथक से वार्ड स्थापित किया है।

यह रखें सावधानी

{खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ की स्थिति में व्यक्ति को आसपास शुद्धता बनाए रखना चाहिए

{छींकते एवं खांसते समय नाक-मुंह ढंक कर रखना चाहिए।

{नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोए जाए।

{अगर कोई भी व्यक्ति खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ महसूस करता है तो तत्काल उसे निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक से सम्पर्क करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-advice-playing-holi-with-water-mixed-color-threat-of-corona-virus-infection-064150-6770958.html

No comments:

Post a Comment