Tuesday, March 3, 2020

फसल ऋण माफी सम्मेलन में 10 किसानों को बांटे सम्मान पत्र, 7 लाख का कर्जा किया माफ


कृषि उपज मंडी बडोरा में मंगलवार को जय किसान फसल ऋण माफी किसान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में 10 किसानों को 7 लाख 4 हजार 790 के कृषि ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र तथा किसान सम्मान पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में विधायक निलय डागा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के प्रशासक अरुण गोठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, कलेक्टर राकेश सिंह, सीईओ जिला पंचायत एमएल त्यागी मौजूद थे।

इस अवसर विधायक ने कहा कोई भी पात्र किसान ऋण माफी के लाभ से वंचित नहीं रहेगा। हमारा लक्ष्य रकबा बढ़ाकर हर खेत तक सिंचाईं का पानी पहुंचाना भी है, ताकि किसान अपना उत्पादन बढ़ा सके एवं वह समृद्ध बन सके। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रशासक अरुण गोठी ने कहा कि जिले में किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इस बात के लिए जिला प्रशासन के साथ जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक भी पूरी सक्रियता से कार्य कर रहा है। कलेक्टर राकेश सिंह ने कहा जय किसान फसल ऋण माफी योजना किसानों के लिए काफी मददगार सिद्ध हुई है। जिला प्रशासन किसानों के हित के लिए सदैव तत्पर है। किसानों को कृषि की नवीन पद्धतियों एवं तकनीकों से अवगत कराकर उन्हें आधुनिक खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इन्हें दिए किसान सम्मान पत्र : सम्मेलन में मनोज पिता शिवलाल को 94, 119, सायबू पिता किशोरी को 53,935, धनंजयसिंह पिता भीमसिंह हिवरखेड़ी को 78,404, पूरनलाल पिता छोटेलाल को 99, 085, साहबलाल पिता बाबूराव बोरगांव को 55, 049, सुंदरलाल पिता रामलाल रोंढा को 93, 362, संतोष पिता तोबूराम खंडारा को 35,358, भगवतीप्रसाद पिता विपिन बिहारी वर्मा सोहागपुर को 51, 508, रामदीन पिता कुंजीलाल सेहरा को 83,131 तथा मधु पिता चिरोंजी साहू बारव्ही को 60 हजार 839 रुपए के किसान सम्मान पत्र सौंपे।

बैतूल। किसान को फसल ऋण माफी का प्रमाण-पत्र देते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news letter of respect distributed to 10 farmers in crop loan waiver conference waived 7 lakh loan


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-letter-of-respect-distributed-to-10-farmers-in-crop-loan-waiver-conference-waived-7-lakh-loan-064147-6770989.html

No comments:

Post a Comment