मानपुरा गांव की घटना, सुसाइड नोट नहीं मिला
देहात थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में एक डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की रात करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि मानपुरा निवासी सत्यवीर भदौरिया (50) पुत्र स्वर्गीय धनपाल सिंह भदौरिया प्राइवेट डॉक्टर हैं और भारौली गांव में वे अपनी क्लीनिक चलाते हैं। सोमवार की रात वे अपने घर थे । उनके यहां उनकी प|ी सविता सिंह के साथ कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। रात नौ बजे अचानक सत्यवीर सिंह ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक की नली थोड़ी के नीचे रखकर गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन उनके कमरे की ओर दौड़े तो उनकी लाश पड़ी हुई थी । सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कुशवाह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवाया। सत्यवीर ने ऐसा कदम को क्यों उठाया, इससे पर्दा नहीं उठ पाया है। मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
सत्यवीर सिंह
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-doctor-running-private-clinic-shot-himself-with-license-gun-064546-6768945.html
No comments:
Post a Comment