ब्यावरा|नारी आज पूजनीय है। हमें बस अपनी शक्तियों को पहचानना है। समाज में हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर घटनाओं पर हमें अपनी शक्तियों द्वारा रोकना होगा। इसके लिए अपनी बेटी व बेटों को नैतिक शिक्षा एक समान देना होगा। अगर हम बेटियों पर प्रतिबंध लगाते हैं तो बेटों पर भी लगाना है, तभी हम श्रेष्ठ समाज की स्थापना कर सकते हैं। यह बात प्रथम अपर जिला न्यायधीश ब्यावरा निवेदिता मुद्गल ने कही। वह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय ब्यावरा की शहीद कॉलोनी शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तहत मंगल भवन में किए गए कार्यक्रम काे संबाेधित कर रही थीं। कार्यक्रम में एसडीओपी किरण अहिरवार ने कहा कि आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाएं पुरुषों से पीछे हो। वे पुरुषों की बराबरी कर रही है। ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी ने सभी को मानसिक शांति के लिए 2 मिनट का मेडिटेशन कराया। नीता अग्रवाल, गोमती आर्यन ने संस्था का परिचय दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-international-women39s-day-woman-still-revered-today-we-have-to-recognize-our-strengths-065605-6810278.html
No comments:
Post a Comment