ब्यावरा| शहर की सामाजिक संस्था खुशियों के ओटले पर रविवार को महिला दिवस मनाया गया। इस दाैरान सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का संदेश दिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि फोजिया शेख, अनीता दांगी, सुनीता अग्रवाल, शिवानी बंजारा थी। इस अवसर पर श्रीमती शेख ने महिला दिवस पर महिलाओं को शिक्षित होने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि हम अपने अधिकारों को तभी पा सकते हैं, जब हम खुद और अपनी बेटियों को शिक्षित करें। आज नातरा प्रथा जैसी कई समस्याएं हमारे समाज को दूषित कर रही है। हमें इस का मिलकर मुकाबला करना चाहिए। ओटला संचालक सुरजीतसिंह ने कहा कि आज किसी को भी लड़कियों और लड़कों में फर्क नहीं समझना चाहिए। मदर टेरेसा, कल्पना चावला जैसी महिलाओं वाले इस देश मे आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने देश का नाम रोशन न किया हो। बस, जरूरत है अपनी सोच बदलने की। इस दौरान बच्चों ने सूखे रंगों से होली खेलते हुए सभी से पानी काे बर्बाद नहीं करने का आव्हान किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-ayazan-colors-of-goodwill-scattered-on-the-oat-of-joy-celebrated-women39s-day-065602-6810275.html
No comments:
Post a Comment