ग्राम मरदानपुर निवासी एक व्यक्ति की बाइक शनिवार काे बाजार क्षेत्र से चाेरी हाे गई। पीड़ित ने सिटी काेतवाली में आवेदन देकर जांच की मांग की। आनंद पाल ने बताया वह मेडिकल प्रतिनिधि का काम करता है। शनिवार काे दवाओं का ऑर्डर लेने बाजार में मेडिकल स्टाेर पर गया था। इस दाैरान सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी बाइक एमपी 47 एमजी 5693 काेई चुरा ले गया। युवक ने दावा किया आसपास की दुकानाें के सीसीटीवी फुटेज से इसकी पुष्टि कर बाइक चाेर पकड़ा जा सकता है। पुलिस ने कहा कि आवेदन जांच में लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-bike-chari-from-market-from-village-mardanpur-071534-6893273.html
No comments:
Post a Comment