Saturday, March 21, 2020

महिलाअाें काे न्याय दिलाने पर विशेष रहेगा फाेकस : टीआई


खिरकिया| क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। थाना क्षेत्र में अपराधों को रोकने में जनता की मदद भी लेंगे। शहर और ग्राम रक्षा समितियों को भी सक्रिय करेंगे। महिला टीआई होने के नाते महिलाओं को न्याय दिलाने पर विशेष फोकस रहेगा। यह बात छीपाबड़ थाना की पहली महिला टीआई ज्ञानू जायसवाल ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में कहीं। नगर और गांवों में शराब सहित अन्य नशीली वस्तुअाें की अवैध बिक्री रोकने विशेष रूप से अभियान भी चलाएंगे। जुआं और सट्टा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। साइबर अपराधों से लाेगाें काे सचेत किया जाएगा। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए काम किया जाएगा। जनता कर्फ्यू के मद्देनजर शहर और ग्रामीण अंचल में रविवार को विशेष गश्त भी करेंगे। इसी तरह कर्मचारी संगठनों ने शनिवार को टीआई जायसवाल से मुलाकात की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-facus-will-be-special-on-providing-justice-to-women-ti-071531-6893271.html

No comments:

Post a Comment