विधानसभा के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की बात कही जिस पर प्रदेशअध्यक्ष शर्मा ने बताया कि जल्द ही कांग्रेस को वचनों को पूरा करवाने बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक रामपाल सिंह राजपूत से मुलाकात की।
विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने जल्द से जल्द उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक बड़ा कार्यक्रम कर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो जनता से वादे किए थे वह कहीं से कहीं तक पूरे नहीं किए गए वही भाजपा सरकार के द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाएं भी जमींदोज हो चुकी हैं क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, मकरंद सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश पाठक, विनोद साहू, शेर सिंह चौधरी, नेपाल सिंह राजपूत, घनश्याम रघुवंशी कमलेश परमार, होशियार सिंह चौहान, अंकुर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
प्रदेशअध्यक्ष का स्वागत करते हुए अतिथि ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-bjp-will-agitate-due-to-non-fulfillment-of-promises-strategy-given-to-state-president-063616-6754643.html
No comments:
Post a Comment