गांव बनोठीकलां में कछाल नदी पर 879.21 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बैराज का भूमिपूजन मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा मप्र शासन जल संसाधन विभाग के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
कराड़ा ने कहा कांग्रेस की सरकार जो कहती वह करती हैं जबकि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। पानी के लिए कोई वंचित नहीं रहेगा। वहीं क्षेत्र में आंकड़, सुहागढ़ी,वराह-हटीपुरा आदि क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ाने के लिए डेमों की मांग की गई जिसको शीघ्र पूरा किया जाएगा। गांव गुराड़िया के तालाब भूमि में पंचायत द्वारा मुख्यमंत्री आवास का पट्टा वितरण कर दिया गया, जिसको लेकर मंत्री नाराज हुए एवं निरस्त करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया। बड़ौद के खजूरी रूंडी के सामने वाली पट्टा का सर्वे होने के बाद भी नहर का निर्माण नहीं होने के कारण किसानों ने शिकायत की।
वानखेड़े ने भी संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत शंभूसिंह रामाखेड़ी, मांगीलाल आंजना, प्रकाश शर्मा आदि ने किया।
इस अवसर पर भेरूसिंह परिहार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बड़ौद, शंकर सिंह सिसौदिया, प्रेमसिंह तंवर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बड़ौद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का समय शाम 4ः30 बजे था लेकिन मंत्रीजी अपने निर्धारित समय से 3 घंटा देरी से पहुंचे। मंत्रीजी के पहुंचते ही बिजली गुल हो गई और ऐसे में ही भूमिपूजन किया।
गांव बनोेठीकलां में मंत्री हुकुम सिंह कराड़ा ने किया संबोधित।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-minister-kara-did-bhoomipujan-of-87921-lakh-barrage-to-be-built-in-the-dark-063619-6753797.html
No comments:
Post a Comment