नगर में हर मंगलवार को लगने वाले हाट बाजार में सड़कों पर दुकानें लग रही है। दुकानदारों की भी मजबूरी है कि हॉकर्स जोन नहीं होने के कारण सड़क किनारे या सड़क पर दुकानें लगा रहे हैं जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा रही हैं।
वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, कई बार इन दुकानदारों के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। दुकानदारों का कहना है कि शासन या पंचायत ऐसी जगह जहां आमजन लोग सामान खरीदने आ सकें वहां पर हॉकर्स जाेन बना दिया जाए ताकि हाट बाजार वहां पर लगने से यातायात की व्यवस्था भी नहीं बिगड़ेगी। हाट बाजार के दिन आसपास के 30 से 40 गांव के ग्रामीण खरीददारी करने के लिए आते हैं, बस स्टैंड परिसर में लगने वाले इस हाट बाजार में दुकानें बाहर सड़कों तक आ जाती है। जिससे यातायात बाधित होता है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के बाहर नगर का मुख्य चौराहा है जहां से सागर, सिलवानी, बेगमगंज और सुनवाहा रोड जाता है। इन सड़कों पर भारी वाहनों की अधिक आवाजाही होने के कारण हादसों का भी अंदेशा बना रहता है। बाजार में खरीदारी करने आए ग्रामीण गोपाल सिंह ठाकुर, झगड़ू अहिरवार, सरजू अहिरवार, दीपेश सेन का कहना है कि पंचायत या सरकार को स्थायी बाजार के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि शांति से हम भी सामान खरीद सके और दुर्घटनाओं की संभावना भी खत्म हो जाए।
इस तरह से बस स्टैंड परिसर के बाहर सड़क किनारे लगी दुकानें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-shops-are-on-the-road-in-haat-bazaar-there-is-a-demand-to-create-hawkers-zone-064035-6779137.html
No comments:
Post a Comment