गैरतगंज | नगर के विभिन्न वार्डों में बगैर अनुमति किए जा रहे भवनों के निर्माण के प्रति नपा प्रशासन सख्त हो गया है। ऐसे ही लगभग आधा दर्जन से अधिक भवन निर्माताओं को नोटिस देकर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं ऐसे आधा दर्जन मामलो को नपा प्रशासन ने न्यायालय भेजने की तैयारी भी की है। नगरीय क्षेत्र में लंबे समय से भवन अनुज्ञा न लेकर टैक्स से बचने के लिए भवन निर्माताओं द्वारा प्रशासन से बगैर अनुमति के ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते प्रशासन को लाखों के टैक्स का नुकसान हो रहा है। हाल ही में नपा प्रशासन ने बगैर किसी प्रशासनिक अनुमति एवं बिना भवन अनुज्ञा टैक्स जमा किए ही भवनों के निर्माण कर रहे लोगो पर नोटिस भेजकर कार्रवाई प्रस्तावित की है। लगभग आधा सैकड़ा से अधिक लोगो के खिलाफ यह पूरी कार्रवाई की जा रही है। नपा सीएमओ रितु मेहरा ने बताया कि नगर परिषद की बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण अवैध है। निर्माण के पूर्व नपा प्रशासन से भवन अनुज्ञा का टैक्स जमा कर अनुमति लेना आवश्यक है। लेकिन कई बार चेतावनी के बाद नियमों के पालन नहीं करने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की जावेगी। पहले चरण में लगभग आधा सैकड़ा लोगों पर नोटिस देकर कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-cmo-gave-notice-to-people-on-building-construction-without-permission-064031-6779154.html
No comments:
Post a Comment