Sunday, February 9, 2020

बैठक...अब बिना आरक्षण के ही चुनाव लड़ेंगे दिव्यांग


शाखा...निशुल्क हृदय रोग शिविर में 70 मरीजों
की शुगर, बीपी और हार्ट का हुआ परीक्षण


छतरपुर | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की गायत्री व्यवसायी शाखा द्वारा रविवार को महोबा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में निशुल्क हृदय रोग निदान शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. शैलेन्द्र भदौरिया हृदय रोग विशेषज्ञ फोर्टिस स्कॉर्ट्स हार्ट हॉस्पीटल नई दिल्ली की टीम द्वारा करीब 70 मरीजों की जांच कर शुगर, बीपी, हार्ट के संबंधी रोगों का परीक्षण अाैर निदान किया गया। कार्यक्रम में संघ के विभाग संघ चालक भालचंद्र नातू, परिवार प्रबोधन के विभाग प्रमुख शिवसहांय सिंह राजपूत, भारतीय शिक्षण मंडल के विभाग संयोजक विनोद रावत, शाखा के कार्यवाह गणेश असाटी, मुख्य शिक्षक राकेश गुप्ता, उप नगर कार्यवाह विजय शिवहरे, व्यवस्था प्रमुख पवन सोनी, दीपक सक्सेना, बबलू दुबे, धीरज अवस्थी, बृजेश चौरसिया, भाजपा संगठन मंत्री अनिरुद्ध सिंह, बीडी विश्वकर्मा, धरमजीत पाठक आदि द्वारा सहयोग किया गया। इस दौरान राजेंद्र सिंह द्वारा पंजीयन, विजय, आलोक द्वारा साहित्य वितरण किया गया। श्री नातू व शैलेन्द्र भदौरिया द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। गणेश असाटी द्वारा टीम का स्मृति चिन्ह एवं संघ साहित्य द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में शिवसहाय सिंह राजपूत द्वारा चिकित्सा टीम सहित सभी सेवकों का आभार व्यक्त किया गया।

समाज...युवक-युवती परिचय सम्मेलन के बॉयोडाटा 10 फरवरी तक जमा करें

छतरपुर | जिला अग्रवाल समाज कार्यकर्ताओं के प्रयासाें से घर-घर संपर्क कर समाज की जनगणना का मैराथन कार्य पूरे जिले में पूर्ण कर लिया है। वहीं 1 अाैर 2 मार्च को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह महायज्ञ अाैर युवक-युवती परिचय सम्मेलन लिए विवाह योग्य युवाओं के बॉयोडाटा 10 फरवरी तक जमा किए जाएंगे। मीडिया प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि 1 और 2 मार्च को होने वाले विशाल परिचय सम्मेलन अाैर विवाह महायज्ञ में सम्मिलित होने के लिए जिला, नगर, प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बॉयोडाटा प्राप्त हो रहे हैं। बॉयोडाटा कलेक्शन की अंतिम तिथि 10 फरवरी तय की गई है। किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए 10 फरवरी तक अपने बॉयोडाटा जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त बॉयोडाटा का प्रकाशन परिचय पुस्तिका में कर पाना संभव नहीं हो सकेगा।

संस्था...ट्री एंबुलेंस टीम ने की पौधों की देखभाल,
माहू लगे पौधों में होगा दवा का छिड़काव


छतरपुर | संगम सेवालय की टीम ट्री एम्बुलेंस ने रविवार की सुबह आकाशवाणी तिराहा स्थित डिवाइडर में लगाए गए पौधों की देखभाल की। सबसे पहले टीम ने पौधौं के चारों ओर गुड़ाई की, इसके बाद उनमें पानी डाला गया व अन्य शाखाओं की छटाई की। टीम के सदस्य नीरज चंद्रभान रावत ने बताया कि टीम ने बारिश के दाैरान इस डिवाइडर पर 45 कनेर के पौधे रोपे थे, जिनकी लगातार देखभाल के कारण यह अब पूर्ण रूप से विकसित हो गए हैं। अब पूरा डिवाइडर हरा भरा दिखाई देने लगा है। कुछ पेड़ों में माहू लग गई है जिसमें अब दवा का छिड़काव की जाएगा। इस दौरान विपिन अवस्थी, नीलम पांडेय, नीरज दीक्षित, अम्बरीष मिश्रा, चंद्रभान रावत, रागी अवस्थी, मोहन श्रीवास और रहीश मुख्य रूप से मौजूद रहे।

छतरपुर | राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन द्वारा रविवार को एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में यूडी आईडी अाैर बस प्रमाण-पत्र के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके साथ ही पूर्व में छतरपुर कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन की मांग अनुसार नगरीय निकाय अाैर पंचायती राज चुनाव में 4 फीसदी आरक्षण दिव्यांगों को न दिए जाने पर फैसला लिया गया। अब बिना आरक्षण के ही वे सरपंच पद के दावेदार बनेंगे। इसके साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज अहिरवार और जिला अध्यक्ष गिरधारी लाल सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news meeting now the disabled will contest elections without reservation


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-meeting-now-the-disabled-will-contest-elections-without-reservation-070508-6585852.html

No comments:

Post a Comment