Sunday, February 9, 2020

मुख्यमंत्री कन्यादान-निकाह योजना : ख्वाजा गरीब नवाज समिति के 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 78 जाेड़ाें काे कुरान व 2 काे भेंट की गीता


मुख्यमंत्री कन्यादान निकाह योजना के तहत ख्वाजा गरीब नवाज कमेटी का 12वां विवाह सम्मेलन रविवार को पुलिस लाइन स्थित रजा हॉल में हुअा। सम्मेलन में एक ही मंच पर जहां दूल्हों को निकाह पढ़ाया गया, वहीं दो जोड़ों की वरमाला का कार्यक्रम भी हुआ। निकाह सम्मेलन में खास मेहमान भोपाल से आए कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक आलोक चतुर्वेदी ने की। सम्मेलन में 80 शादियां हुईं, जिन्हें अतिथियों ने अपना आर्शीवाद प्रदान किया। इस दौरान नवविवाहित हिंदू जोड़ाें को अतिथियों द्वारा गीता और मुस्लिम जोड़ों को कुरान भेंट की गई।

इस दौरान कमेटी सचिव अनीश खान ने मुस्लिम समाज की ओर से ज्ञापन सौंपकर विधायक आरिफ मसूद से मदरसों में शिक्षकों को नियमित करने एवं कब्रिस्तान के लिए विधायक आलोक चतुर्वेदी से मैयत वाहन की मांग रखी। विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कमेटी द्वारा इतना भव्य आयोजन कराया जाता है, जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान माहौल में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा है, पर हमें अपने भाईचारा व एकता को बनाए रखना हैं। इस देश की आजादी में उल्माओं ने अपनी कुर्बानियां दी है। हमें तिरंगा हाथ में लेकर अपने संविधान को बचाना है। मप्र के सभी जिलों में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए सीएम से चर्चा हुई है, इससे छतरपुर जिला महरूम नहीं रहेगा।

स्थानीय विधायक ने कहा कि हमारा शहर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल है। पूरे शहर में अमन सुकून रहता है। मुस्लिम समाज पूरी ताकत से हमारे साथ खड़ा रहता है, मैं भी समाज के लिए हमेशा साथ हूं। कमेटी की मांग पर चतुर्वेदी ने विधायक निधि से मैयत वाहन के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। कमेटी सदर हाजी जब्बार हुसैन व नायब सदर वकील अहमद सहित कमेटी पदाधिकारियों ने अतिथियों का शाल एवं स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान, उपहार स्वरूप भेंट किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news mukhyamantri kanyadan nikah yojana 78 quran and 2 gita gifted to the 12th mass marriage conference of khwaja garib nawaz samiti


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-mukhyamantri-kanyadan-nikah-yojana-78-quran-and-2-gita-gifted-to-the-12th-mass-marriage-conference-of-khwaja-garib-nawaz-samiti-070505-6585862.html

No comments:

Post a Comment