Sunday, February 2, 2020

बैंक अफसर बताकर युवती को झांसे में लिया, की ज्यादती


खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का अफसर बताकर सिंगरौली के एक युवक ने युवती को झांसे में लिया और उसके साथ ज्यादती करने लगा। आरोपी ने युवती को भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। शादी का झांसा देकर उसने भोपाल और इंदौर में ज्यादती की थी। अब अपने वादे से मुकर गया है। अशोका गार्डन पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय युवती वर्ष 2019 में एक शादी समारोह में शामिल होने सिंगरौली गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात सिंगरौली निवासी 30 वर्षीय मनीष दुबे से हुई थी। इस दौरान मनीष ने खुद को एसबीआई सिंगरौली में अफसर बताया। बाद में पता चला कि वह बैंक में नहीं बल्कि प्राइवेट काम करता है। युवती को भी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आपस में दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और बातें भी होने लगीं। अगस्त 2019 में मनीष ने युवती को सुभाष नगर स्थित एक कमरे पर बुलाया और शादी का झांसा देकर ज्यादती कर दी। इसके बाद उसे इंदौर ले जाकर भी ऐसा ही किया। अब अपने वादे से मुकर गया है। कॉल करने पर धमकाता भी है। परेशान होकर युवती ने शिकायत अशोका गार्डन पुलिस से की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-the-girl-was-caught-in-a-bluff-by-saying-that-she-was-a-bank-officer-064130-6533548.html

No comments:

Post a Comment