Friday, February 7, 2020

आइफा के माध्यम से मप्र में अप्रत्यक्ष रूप से लोगों को रोजगार मिलेगा : मंत्री शर्मा


50 लाख की लागत से बैतूल में बनकर तैयार हुए प्रदेश के दूसरे जनसंपर्क कार्यालय भवन का शुक्रवार को लोकार्पण जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा तथा पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने किया। पहला जनसंपर्क कार्यालय भवन दमोह में बना है।

लोकार्पण समारोह में मंत्री पीसी शर्मा ने कहा सरकार द्वारा अपने वचन पत्र में दिए 365 दिन में 365 वचन पूरे किए हैं। बिजली के बिल माफ हुए हैं, किसानों की कर्जमाफी हुई है। सरकार नए उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए अनेक योजनाओं पर काम कर रही है। नए उद्योगों में 70 प्रतिशत रोजगार मध्यप्रदेश के युवाओं को ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि आइफा के माध्यम से प्रदेश में अपरोक्ष रूप से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उद्योगपतियों की मध्यप्रदेश के संबंध में नजरिए में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस अवसर पर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा स्थानीय जनसंपर्क कार्यालय की समस्याओं का यथासंभव शीघ्र निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक निलय डागा, धरमू सिंह सिरसाम, ब्रह्मा भलावी मौजूद थे।

जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा और पीएचई मंत्री पांसे लोकार्पण करते हुए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news people will get indirect employment in mp through iifa minister sharma


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-people-will-get-indirect-employment-in-mp-through-iifa-minister-sharma-064055-6573291.html

No comments:

Post a Comment