बैतूल| पूर्व में टैक्स जमा नहीं करने वाले बस मालिक से वन टाइम सेटलमेंट के तहत परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बस पकड़कर 2 लाख 17 हजार 611 रुपए की बकाया राशि जमा करवाई। दरअसल जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाह तथा संभागीय परिवहन स्क्वॉड ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान 62 वाहनों की जांच कर 14 वाहनों से मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने पर 13 हजार 500 समनशुल्क वसूला। 11 वाहन मालिकों सेे बकाया वाहन कर के 86 हजार 930 रुपए वसूल किए। डीटीओ ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-2-lakh-17-thousand-611-outstanding-amount-deposited-in-one-lump-sum-from-the-passenger-bus-owner-064052-6573290.html
No comments:
Post a Comment