बदनावर | ग्राम मुलथान में भतीजे की शादी में शामिल हाेने गए काका की तालाब में डूबने से शनिवार को माैत हाे गई। मृतक नंदू पिता चेना (38) निवासी निचलावास बदनावर है। जाे बड़े भाई हीरालाल के बेटे लक्की की शादी में शामिल होने के लिए मुलथान गया था। परिवार के सभी लोग बारात लेकर शुक्रवार को नीमच के पास किसी गांव गए थे। नंदू को मुलथान घर पर ही छोड़ गए थे। नंदू के भाई हीरालाल ने गांव के तालाब को लीज पर ले रखा था। जहां सिंघाड़े रोपे थे। उन्हीं को देखने के लिए शनिवार को नंदू नाव लेकर तालाब में गया था। संतुलन बिगड़ने से नाव पलट गई। डूबने से मौत हो गई। नंदू के बड़े भाई नारायण सरण ने बताया नंदू को तैरना नहीं आता था।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण तालाब पर पहुंचे। शव काे निकाल कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शव काे बदनावर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅ. श्रीवास्तव ने चेकअप कर मृत घोषित कर दिया। उधर जानकारी मिलते ही परिजन शादी छोड़कर तुरंत बदनावर लौटे। शव का पीएम कर नागेश्वर मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
मृतक नंदू।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-kaka-drowned-in-the-pond-063525-6525178.html
No comments:
Post a Comment