वित्त साक्षरता के संबंध में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी बी रायक, जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान से वीडी महाजन और वित्त साक्षरता के प्रमुख प्रभारी मुबारिक खान ने आवासीय बालिका छात्रावास बड़ेल व बड़वाह में प्रशिक्षण दिया।
भोपाल से प्रशिक्षित हुए डीआरजी मुबारिक पठान व विट्ठलदास महाजन ने प्रशिक्षण देते हुए बताया बैंकिंग, बीमा, बेनिफिट, ट्रांसफर, कैशलेश, ट्रांजेक्शन, फर्जी फोन, असली नकली नोट की पहचान, बैकिंग लोकपाल की जानकारी, कटे फटे नोट बदलने की प्रक्रिया के संबंध जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान विकासखंड स्रोत समन्वयक दशरथ पंवार, खंड अकादमिक समन्वयक महेश कनासे, वार्डन द्वय नर्मदा बघेल, प्रीतिमा गंगराड़े, सहायक वार्डन द्वय आशा गंगराड़े, उर्मिला वर्मा, शिक्षक स्टाफ से इंद्र सोलंकी आदि मौजूद थे।
जानकारी देते पदाधिकारी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-financial-literacy-information-given-by-training-063528-6526691.html
No comments:
Post a Comment