Monday, February 10, 2020

आवारा गायों के झुंड से निकले मंत्री, बिछौदना में अफसरों ने बिना गोवंश के जिले की पहली गोशाला का लोकार्पण कराया तो भड़के


प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह ने सोमवार को जिले की पहली सरकारी गौशाला को लोकार्पित किया। जिस समय उन्होंने गौशाला का लोकार्पण किया, उस वक्त उसमें एक भी गोवंश नहीं था। जबकि वह लोकार्पण स्थल से लगभग 17 किमी पहले ग्राम बसवाह से सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में बैठे आवारा मवेशियों के बीच से निकल कर गए थे। सड़कों पर आवारा मवेशी और गौशाला खाली देखकर मंत्री भड़क गए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ बीएस जाटव से कहा कि आपको व्यवस्थाएं बनाने में रुचि नहीं है। इस संबंध में कलेक्टर से बात की जाएगी।

जिले में कुल 30 गोशाला का निर्माण होना है। हर गोशाला की लागत 27 लाख 72 हजार रुपए है। दिसंबर 2019 तक इन्हें बन कर तैयार होनी थी। लेकिन जिले में 30 में से 15 गोशाला बन कर तैयार होने का दावा स्थानीय प्रशासन कर रहा है। इन्हीं 15 में से विछौदना में तैयार हुई गोशाला का लोकार्पण करने के लिए सोमवार को प्रदेश के पशुपालन मंत्री लाखन सिंह आए थे। वह दतिया से विछौदना पहुंचे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले ग्राम बसवाह में उनका काफिला सड़क पर बैठे आवारा पशुओं के बीच से निकला। बावजूद इसके प्रशासन ने जिला गोशाला का लोकार्पण कराया उसमें कोई गोवंश नहीं था।

खाली गोशाला को देख मंत्री यादव जिपं सीईओ जाटव पर भड़क गए। नाराजगी भले लहजे में उन्होंने कहा खाली गोशाला का लोकार्पण करा रहे हैं। अगर लोकार्पण कराना था तो इसमें गाय तो रख लेते। उन्होंने कहा कि आपने यहां व्यवस्थाएं बनाने में कोई रुचि नहीं ली... मैं कलेक्टर से बात करूंगा। यही नहीं न्यू कलेक्टोरेट में विभागीय समीक्षा के दौरान भी उन्होंने सीईओ से पूछा कि कितनी गोशाला बन गईं हैं। इस पर सीईओ ने कहा 15 बनकर तैयार हो गईं हैं। यह सुनकर मंत्री ने कहा कि शेष गोशालाएं एकाध साल में बनकर तैयार हो जाएंगीं? सीईओ ने सफाई देते हुए कहा कि सरपंच रुचि नहीं ले रहे हैं। सरपंचों को डर है कि आचार संहिता लगने के कारण उनका पैसा फंस सकता है। मंत्री यादव ने कहा कि जिन पंचायतों ने मटेरियल डलवा लिया है उसका भुगतान करो। भुगतान ही नहीं होगा तो काम रुक ही जाएगा। मंत्री ने कहा कि वे 20 फरवरी को पुन: आएंगे तब तक गोशालाओं में गायें रख ली जाएं।


दो माह स्वागत सत्कार में ही निकल गए, 8 महीने में एक हजार गोशालाएं बनीं

मंत्री यादव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। फिर दो महीने स्वागत सत्कार में निकल गए। इसके बाद लोकसभा की आचार संहिता लग गई। हमें अभी एक साल में सात-आठ महीने ही काम करने को मिला है। इन सात-आठ महीनों में हमने पूरे प्रदेश में एक हजार गो शालाएं बना दीं। जिनमें से 700 गोशालाओं का लोकार्पण कर चुके हैं। भाजपा ने 15 साल में एक भी गोशाला नहीं बनाई। उन्होंंने कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी किसानों को बताया। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाहर सिंह यादव, सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, भांडेर विधायक रक्षा संतराम सिरोनिया, जगदीश पाराशर, शैलेन्द्र सिंह यादव, कार्यवाहक ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव, जीतू दांगी, अशोक दांगी, ब्रह्मप्रकाश बुधौलिया, समीर माफीदार, रामकुमार निरंजन, जाहिद अली बल्ले, रज्जन यादव आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शैलेष खरे और आभार सरपंच पंकज पुजारी ने किया।

शासन ने जिले में 90 और गोशाला बनाने का पत्र भेजा

लक्ष्य के हिसाब से अभी 30 गोशाला बनकर तैयार नहीं हुई। इसी बीच प्रदेश शासन ने जिले में 90 और गोशाला बनाने का पत्र प्रशासन के पास भेज दिया। सीईओ जिला पंचायत के अनुसार शासन ने गोशाला बनाने के लिए जमीन चिन्हित कर उसकी जानकारी मांगी है। जानकारी पहुंच जाने के बाद बजट स्वीकृत होकर आएगा। इसके बाद निर्माण का काम शुरू होगा।

... और भड़क गए मंत्री सिंह, बोले- खाली गो शाला का लोकार्पण कराना था तो इसमें गाय रख लेते


खाली गोशाला का लोकार्पण करने पहुंचे मंत्री लाखन सिंह।

ग्राम बसवाहा में भांडेर-दतिया रोड पर बैठी गांयें। इसी रोड से पशुपालन मंत्री यादव निकलकर भांडेर पहुंचे और वहां से वापस दतिया आए।

वसवाह में भांडेर दतिया रोड की तरह इंदरगढ़ रोड पर नेतुआपुरा, ररुआराय, छिकाऊ में भी रहता है मवेशियों का झंुड



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datiya News - mp news ministers who came out of the herd of stray cows in bichhodna when the officers inaugurated the first cow shed in the district without bovine
Datiya News - mp news ministers who came out of the herd of stray cows in bichhodna when the officers inaugurated the first cow shed in the district without bovine


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-ministers-who-came-out-of-the-herd-of-stray-cows-in-bichhodna-when-the-officers-inaugurated-the-first-cow-shed-in-the-district-without-bovine-070712-6593869.html

No comments:

Post a Comment