Monday, February 10, 2020

चीन: एक दिन में 97 मौतों के बाद पहली बार राष्ट्रपति जिनपिंग लोगों से मिले


सवाल: जिंताओ सार्स के वक्त एपिसेंटर पहुंचे थे, पर जिनपिंग वुहान नहीं गए

चीन के वुहान में कोरोनावायरस फैलने के बाद मुट्‌ठीभर कार्यक्रमों दिखे राष्ट्रपति शी जिनपिंग सोमवार को बीजिंग में कई सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचे। चीन के मीडिया के मुताबिक जिनपिंग महामारी को रोकने और इसके लिए मदद करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने पहुंचे थे। दरअसल अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने एक दिन पहले ही जिनपिंग की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए थे। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि देश पिछले कुछ सालों में सबसे बड़ा संकट झेल रहा है। ऐसे में राष्ट्रपति का ताकत के साथ सामने न आना हैरान करता है। इसलिए रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 97 मौतें होने के बाद उन्हें सामने आना ही पड़ा। पर जिनपिंग वायरस के गढ़ वुहान नहीं गए हैं। जबकि सार्स फैलने के वक्त तत्कालीन राष्ट्रपति हू जिंताओ गुआंगडोंग (एपिसेंटर) पहुंचे थे।

डेली मेल: मौत के वास्तविक आंकड़े छुपाना चाहता है चीन

विशेषज्ञों ने वुहान में कोरोनावायरस से हुई मौतों के सही आंकड़े पर आशंका जताई है। वुहान की सैटेलाइट इमेज पर इन्होंने संदेह जताते हुए कहा है कि इसमें बड़े पैमाने पर सल्फर डाइऑक्साइड गैस निकलती दिख रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ऐसा तभी होता है, जब आप भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट या शवों को जलाते हैं। भारी भीड़ से बचने के लिए मृतकों का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया जा रहा हो। असली आंकड़ा जाहिर न करना भी कारण हो सकता है।


सीएनएन: विश्व अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच रहा

चीन में सार्स से सैकड़ों लोग मारे गए और दहशत फैल गई। इस महामारी को करीब दो दशक बीत चुके हैं और चीन के सामने कोरोनावायरस खड़ा हो गया है। इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था को पहले ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। चीन में फैला यह वायरस अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है। यह वास्तविक तौर पर बेहद डरावना है। चीन ने 2020 की तिमाही में 6% वृद्धि दर का अनुमान लगया था, अब इसे घटाकर 5.6% कर दिया है।


द न्यूयॉर्क टाइम्स: मौतें बढ़ने के बाद टेस्ट में तेजी बढ़ाई

चीन ने माना है कि पहचान और निदान में देरी इस महामारी को नियंत्रित करने के रास्ते में बड़ी बाधा बन गया है। अब मौतों की संख्या बढ़ रही है, तो चीन ने परीक्षण तेज कर दिए हैं। टेस्ट के नतीजों में कम से कम दो दिन लगते हैं। यानी तब तक मरीज का इलाज शुरू नहीं किया जा सकता। ऐसे में चीन ने इसका जल्दी पता लगाने के लिए परीक्षण तेज कर दिए हैं। वुहान में एक पेशेंट को सीटी स्कैन के बाद निमोनिया बताया गया।


बीबीसी: डॉक्टर के अलर्ट की अनदेखी, मौत से लोगों में गुस्सा

कोरोनोवायरस के बारे में चेतावनी की अनदेखी और इसे बताने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत से चीन लोग नाराज हैं। शीर्ष नेतृत्व को वायरस की गंभीरता को कम करने के आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के इलाज के दौरान वायरस से पीड़ित होने के बाद डॉक्टर की मौत हो गई। वेनलियांग के पिता ली शुईंग सवाल पूछते हैं- मेरा बेटा अद्भुत था। मुझे नहीं लगता कि वह अफवाह फैलाने वाला था। क्या उसका अदेंशा हकीकत में नहीं बदल गया है।

खौफ: एयर क्रू का वुहान जाने से इंकार, 171 बांग्लादेशी फंसे, क्रूज पर 60 और संक्रमित हुए

बांग्लादेश के एयर क्रू ने चीन के वुहान जाने से इंकार कर दिया है। इससे वहां पर 171 बांग्लादेशी लोग फंस गए हैं। निकायस का यह दूसरा चरण था। पहली बार में 312 लोगों को निकाल लिया गया था। लेकिन संक्रमण की तेजी को देखते हुए हवाई कर्मी अब चीन जाने को तैयार नहीं हैं। जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेस क्रूज पर सवार 60 अन्य लोगों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभी तक क्रूज पर सवार 130 लोगों के इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है।

चुनौती: वुहान में अगले कुछ हफ्तों में 5 लाख लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ सकते हैं

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले कुछ हफ्तों में वुहान में संक्रमित लोगों की संख्या 5 लाख तक पहुंच सकती है। इस शहर में 23 जनवरी से ही 1 करोड़ 10 लाख लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन ऐंड ट्रॉपिकल मेडिसिन ने वुहान में वायरस के फैलने के तरीकों का अध्ययन किया। इसमें पता चला है कि संक्रमण की यही रफ्तार रही तो फरवरी खत्म होते-होते शहर की 5 प्रतिशत आबादी यानी 5 लाख से ज्यादा लोग करॉना से संक्रमित हो जाएंगे।

मदद: चीन ने 73 हजार करोड़ का फंड किया जारी

चीन के वित्त मंत्रालय ने कहा कि सरकार के सभी स्तरों ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 73 हजार करोड़ रुपए का फंड आवंटित किया है। फंड का उपयोग यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा कि वायरस से लड़ने की कोशिशों में किसी तरह की समस्या न पेश आए। ब्लूमबर्ग के सर्वे के मुताबिक चीन में मंहगाई भी बढ़ी है। दिसंबर में सीपीआई 4.5% था, जनवरी में यह बढ़कर 5.4% पर पहुंच गया।

देर आए, पर...: 19 दिन बाद सार्वजनिक स्थल पर दिखे शी

वर्ल्ड मीडिया**

सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा सल्फर, भारी मात्रा में शवों को जलाने का संभव

चीन में कोरोनावायस से 803 मौतें हो चुकी हैं, वहीं 40 हजार संक्रमित हैं। राष्ट्रपति जिनपिंग 19 दिन बाद आम लोगों के बीच दिखे, इससे पहले 19 जनवरी को एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
DEREE News - mp news china president jinping met people for the first time after 97 deaths in one day


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-china-president-jinping-met-people-for-the-first-time-after-97-deaths-in-one-day-071006-6595114.html

No comments:

Post a Comment