Friday, February 7, 2020

टकराव बढ़ा; पूर्ववत बाजार लगाने की मांग खारिज, व्यापारियों ने दी शहर बंद की चेतावनी


सड़क पर लगने वाले कोठीबाजार के साप्ताहिक बाजार को अभिनंदन सरोवर के पीछे शिफ्ट करने पर फुटकर व्यापारी संघ ने विरोध किया और दोपहर दो बजे तक कोठीबाजार बंद रखा। सब्जी अाैर फुटकर व्यापारियों का कहना है कि अभिनंदन सरोवर के पीछे बाजार जाने से धंधा चौपट हो गया है। इधर, प्रशासन ने साफ कर दिया कि बाजार एक ही जगह लगेगा, अलग-अलग जगह संभव नहीं। इससे नाराज व्यापारियों ने अब पूरा शहर बंद कराने की चेतावनी दी है।

व्यापारियों का तर्क है कि पास में पारधीढाना हाेने के कारण महिलाएं यहां बाजार करने नहीं अाती हैं। बाजार को पूर्ववत रखने की मांग को लेकर फुटकर व्यापारी पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे के पास पहुंचे, लेकिन स्पष्ट समर्थन नहींं मिला। कलेक्टर ने भी व्यापारियों से कहा- रास्ते पर बाजार नहीं लग सकता। व्यापारियों की सुविधाओं के लिए समिति बनाई है। फुटकर व्यापारी संघ ने बताया कि मांग नहीं मानी गई तो आगे बैतूल बंद किया जाएगा। पहले चरण में कोठीबाजार क्षेत्र का मार्केट बंद रहा।

पीएचई मंत्री ने कहा- एक जगह सुव्यवस्थित ढंग से लगेगा बाजार, सड़क किनारे नहीं लगाने दिया जाएगा


फुटकर व्यापारी संघ ने सर्किट हाऊस पहुंचकर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे को बाजार यथावत रखने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। मंत्री पांसे ने स्पष्ट कहा कि एक जगह सुव्यवस्थित ढंग से बाजार लगेगा तो सभी लोग वहीं आकर सब्जी सहित अन्य सामान खरीदेंगे। व्यापारियों ने कहा कि अभिनंदन सरोवर के पीछे पारधीढाना होने से महिलाएं वहां जाने में असहज महसूस करती हैं। वहां पर व्यापारियों का धंधा चौपट हो गया है। आए दिन वहां पर चोरी की घटनाएं हो रही हैं। इस पर वहां मौजूद कलेक्टर तेजस्वी एस नायक ने कहा रास्ते पर बाजार नहीं लग सकता। अभिनंदन सरोवर के पीछे यदि व्यापारियों को कोई सुविधा चाहिए तो उसके समाधान के लिए समिति बनाई है। व्यापारियों से कहा कि जो भी सुविधाएं चाहिए हमें बताइए। उसके लिए समिति बनाई है।

मांग : फुटकर व्यापारी संघ ने किया विरोध, मंत्री पांसे का नहीं मिला समर्थन

दुर्गा मंदिर के आसपास मांगी गई जगह

फुटकर व्यापारी संघ ने पीएचई मंत्री और कलेक्टर से कोठीबाजार में दुर्गा मंदिर के आसपास दुकानें लगाने की अनुमति मांगी। उन्होंने कहा हम लोग सड़क किनारे दुकानें नहीं लगाएंगे, लेकिन कलेक्टर ने इससे साफ इनकार कर दिया। कलेक्टर ने कहा आप लोगों की जो भी आपत्ति है, उस पर विचार किया जाएगा। सुविधाएं जाे चाहिए हम देंगे, लेकिन रास्ते पर बाजार नहीं लगाया जाएगा।

समर्थन नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ी

फुटकर व्यापारी संघ के परसराम नागले, इमरान खान, दिलीप बारंगे, सुधीर सोनी ने बताया कि इतने दिनों में अभिनंदन सरोवर के पीछे धंधा ही नहीं हुआ। कोठीबाजार के स्थायी दुकानदार भी हमारे पक्ष में हैं। उन्होंने बताया यदि हमारी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे बैतूल बंद किया जाएगा।

बैतूल। फुटकर व्यापारी संघ के सदस्य बाइक से दुकान बंद कराते हुए।

बैतूल। पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे से गुहार लगाते हुए व्यापारी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news collision increased demand for setting up of undone market rejected traders warn of city shutdown
Betul News - mp news collision increased demand for setting up of undone market rejected traders warn of city shutdown


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-collision-increased-demand-for-setting-up-of-undone-market-rejected-traders-warn-of-city-shutdown-064043-6573284.html

No comments:

Post a Comment